Tue, 20 Oct 2026 | 12:22:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

शीलादेही में 31 मई को होगा 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 26, 2026 10:50 pm / Post views : 111

शीलादेही में 31 मई को होगा 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य आयोजन
शेयर करें:

108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा शीलादेही - 31 मई को 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य आयोजन, होगा सामूहिक गीता पाठ और दीपदान

Seoni 26 May 2026 सिवनी यशो:- ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर शीलादेही स्थित श्री द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर में 31 मई 2026, रविवार (पूर्णिमा) को 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन भगवान श्री द्वारकाधीश की असीम कृपा एवं परम पूज्य गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से संपन्न होगा।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस पुण्य अवसर पर शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

शाम 4 बजे से प्रारंभ होंगे धार्मिक कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा। इसके अंतर्गत 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा, सामूहिक गीता पाठ, दीपदान, भगवान का पुष्पों से दिव्य श्रृंगार तथा भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था भी रहेगी।

संतों का मिलेगा सान्निध्य

आयोजन में पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही गीता पराभक्ति मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।

यजमान बनने हेतु पंजीयन जारी

आयोजन समिति ने बताया कि जो श्रद्धालु 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा में यजमान बनकर पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं। यजमान बनने हेतु समर्पित राशि 1100 रुपये निर्धारित की गई है।

संपर्क सूत्र

  • मोहित दुबे – 9558333131
  • पं. प्रीतम शर्मा – 9265585324

आयोजन स्थल

📍 श्री द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर, शीलादेही, सिवनी (मध्यप्रदेश)

https://www.facebook.com/share/v/1CS81qjiT6/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष