Mon, 19 Oct 2026 | 03:24:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से पटे चौक-मंदिर परिसर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 15, 2026 06:32 pm / Post views : 30

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से पटे चौक-मंदिर परिसर
शेयर करें:

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से नागरिक परेशान

Chhindwara 15 October 2026 हर्रई यशो: - नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर जहां नगरों में स्वच्छता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं हर्रई नगर में गंदगी का आलम बना हुआ है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, रामलीला मैदान और मंदिर परिसरों में कचरे के ढेर लगे होने से आम नागरिक परेशान हैं। हालात यह हैं कि दुर्गा उत्सव समितियों के सामने भी कचरा जमा है, लेकिन सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा। [caption id="attachment_53531" align="alignleft" width="300"]नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से नागरिक परेशान हर्रई नगर में नवरात्रि के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे नागरिक।[/caption] जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रि के दौरान नगरीय निकायों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद हर्रई में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगर के गांधी चौक, रामलीला मैदान, पिंजाड़ा वाले हनुमान मंदिर परिसर सहित कई स्थानों पर कचरे का जमावड़ा होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के इस महत्वपूर्ण समय में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सफाई दरोगा की कार्यप्रणाली पर सवाल

नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई दरोगा प्रेम नेमा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि सफाई कार्यों की नियमित निगरानी नहीं हो रही और संबंधित कर्मचारी कई बार कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। नागरिकों का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग और वार्डों का निरीक्षण किया जाए, तो नगर की स्थिति में सुधार हो सकता है। [caption id="attachment_53532" align="alignright" width="300"]नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से नागरिक परेशान हर्रई नगर में नवरात्रि के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे नागरिक।[/caption]

नगर पालिका अधिकारी से निरीक्षण की मांग

हर्रई के नागरिकों ने नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि वे स्वयं नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लें। साथ ही, प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों, दुर्गा उत्सव स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल सफाई कराई जाए तथा सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना नगर प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि नागरिकों की शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आता है या हर्रई के लोगों को त्योहार के दौरान भी गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ेगा।
यह भी पढ़े :-
मध्यप्रदेश में 27,050 करोड़ के विकास प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी, जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए बनेगी सरकारी कंपनी सिवनी जिले के दूसरे, भाजपा के तीसरे और महाकौशल के चौथे राज्यपाल बने डॉ. ढालसिंह बिसेन नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का भाजपा संभागीय कार्यालय में होगा भव्य सम्मान डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने से सिवनी गौरवान्वित, जिला भाजपा ने दी बधाई https://www.bhaskar.com/news/mp-ujj-mat-latest-ujjain-news-073003-650908-nor.html