Tue, 20 Oct 2026 | 09:19:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पेंच टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट का भंडाफोड़

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 13, 2026 06:59 pm / Post views : 73

पेंच टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट का भंडाफोड़
शेयर करें:

पेंच टाइगर रिज़र्व अवैध मत्स्याखेट -  वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन मालिक फरार

Seoni 13 June 2026 सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व के प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट का मामला सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 128 किलोग्राम मृत मछलियाँ बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन मालिक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र गेम रेंज गुमतरा (कोर) के गश्ती दल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर मत्स्याखेट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन अमले ने पुलिस दल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।

इसके बाद पुलपुलडोह से खमारपानी मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की जांच के दौरान उसमें रखे 2 जूट के बोरे, 2 नायलोन थैले और एक प्लास्टिक कैरेट से लगभग 128 किलो मृत मछलियाँ बरामद हुईं।

कार्रवाई के दौरान राजू पिता बुधमान विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी मरजातपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वाहन मालिक शरीफ खान पिता बशीर खान (55 वर्ष) निवासी खमारपानी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अपराध दर्ज कर बोलेरो वाहन एवं बरामद सामग्री को जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में प्रस्तुत किया गया।

कोर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वन क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

https://dprcg.gov.in/post/1781283707/महासमुंद-16-जून-से-15-अगस्त-तक-मत्स्याखेट-पर-प्रतिबंध-उल्लंघन-पर-25-हजार-रुपये-तक-जुर्माना

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष