Thu, 22 Oct 2026 | 09:56:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

22 जुलाई को सिवनी में गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', भव्य रथयात्रा निकलेगी; महाप्रसाद और विशाल महाभंडारे में शामिल होने का आमंत्रण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 21, 2026 12:28 am / Post views : 104

22 जुलाई को सिवनी में गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', भव्य रथयात्रा निकलेगी; महाप्रसाद और विशाल महाभंडारे में शामिल होने का आमंत्रण
शेयर करें:

जगन्नाथ रथयात्रा सिवनी : 22 जुलाई को सिवनी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महाप्रसाद और महाभंडारे का आयोजन

सिवनी यशो:- अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) सिवनी के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा 22 जुलाई 2026, बुधवार को निकाली जाएगी। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरपूर इस आध्यात्मिक महोत्सव में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं एवं कृष्ण भक्तों के शामिल होने की संभावना है। [caption id="attachment_48984" align="alignleft" width="150"]जगन्नाथ रथयात्रा सिवनी 22 जुलाई 2026 को सिवनी में निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा इस्कॉन सिवनी के तत्वावधान में 22 जुलाई 2026 को छिंदवाड़ा चौक से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा।[/caption] रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे छिंदवाड़ा चौक, सिवनी से होगा। भगवान श्री जगन्नाथ के आकर्षक एवं सुसज्जित रथ के साथ श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भक्तिमय नृत्य करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान के जयघोष के साथ यात्रा में सहभागिता करेंगे।

पूरे मार्ग में होगा महाप्रसाद वितरण

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पूरे मार्ग में महाप्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक भक्तों को भगवान श्री जगन्नाथ के महाप्रसाद का लाभ उपलब्ध कराना है।

राशि लॉन में होगा विशाल महाभंडारा

रथयात्रा का समापन राशि लॉन में होगा, जहां सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने और इस आध्यात्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

इस्कॉन सिवनी ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस भव्य रथयात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। यह भी पढ़ें:- CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे: सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक में खातों में भेजे 1460.25 करोड़, फसल बीमा से मिली बड़ी राहत गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव इतिहास रच गया मध्यप्रदेश: CM डॉ. मोहन यादव ने UCC को दिलाई कैबिनेट मंजूरी, एक देश-एक कानून की ओर बड़ा कदम https://www.google.com/amp/s/www.etvbharat.com/amp/hi/state/jagannath-rath-yatra-taken-out-in-kanpur-city-filled-with-devotion-amidst-chants-of-hare-krishna-ups26072002981