Wed, 21 Oct 2026 | 09:31:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छिंदवाड़ा के पेयजल संकट पर कमलनाथ की पहल, उद्योगपतियों से मांगे 170 पानी के टैंकर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 29, 2026 08:49 pm / Post views : 55

छिंदवाड़ा के पेयजल संकट पर कमलनाथ की पहल, उद्योगपतियों से मांगे 170 पानी के टैंकर
शेयर करें:

छिंदवाड़ा पेयजल संकट कमलनाथ की पहल, उद्योगपतियों से मांगे 170 पानी के टैंकर

Chhindwara 29 June 2026 छिंदवाड़ा यशो:- जिले में गहराते पेयजल संकट के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहत के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने देश के छह प्रमुख औद्योगिक समूहों को पत्र लिखकर छिंदवाड़ा के लिए 170 पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि जिले के कई ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं, ऐसे में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सहयोग हजारों परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन सकता है। यह भी पढ़े :- सदन में उत्तर से पहले सार्वजनिक हुआ विधानसभा प्रश्न, संसदीय गोपनीयता पर उठे सवाल कमलनाथ ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड और भारती एंटरप्राइजेज के प्रमुखों को अलग-अलग पत्र लिखकर जिले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़े :-कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

170 टैंकर उपलब्ध कराने का आग्रह

कमलनाथ ने अपने पत्रों में विभिन्न कंपनियों से निम्नानुसार टैंकर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है—
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड – 30 टैंकर
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा – 30 टैंकर
  • बजाज ऑटो लिमिटेड – 30 टैंकर
  • हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड – 20 टैंकर
  • आईटीसी लिमिटेड – 30 टैंकर
  • भारती एंटरप्राइजेज – 30 टैंकर
इस प्रकार कुल 170 पानी के टैंकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़े :-साइबर ठगी से बचाव के लिए सिवनी पुलिस का बड़ा अभियान, 2390 लोगों को किया जागरूक

पत्र में बताया जल संकट का गंभीर हाल

कमलनाथ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि छिंदवाड़ा क्षेत्र लगातार सूखे और गिरते भूजल स्तर की समस्या से जूझ रहा है। यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा में पेयजल संकट गहराया, माचागोरा डेम को कुलबेहरा से जोड़ने और कन्हरगांव बांध की ऊंचाई बढ़ाने की मांग इसके कारण अनेक ग्रामीण और आदिवासी गांवों में गर्मी के मौसम में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कई क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा कि प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए पानी के टैंकरों की आवश्यकता है और यदि उद्योग समूह अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग करते हैं तो इससे हजारों परिवारों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

पारदर्शी उपयोग का दिया भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों को भरोसा दिलाया है कि उपलब्ध कराए जाने वाले सभी टैंकरों का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद क्षेत्रों में नियमित पेयजल वितरण के लिए किया जाएगा। उन्होंने इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा प्रयास बताते हुए उद्योग जगत से सहयोग की अपील की है। https://water.org/our-impact/water-crisis/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष