Tue, 20 Oct 2026 | 05:13:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

कन्या आश्रम पहुंचीं छात्राओं के बीच प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 18, 2026 08:42 pm / Post views : 29

कन्या आश्रम पहुंचीं छात्राओं के बीच प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शेयर करें:

करण सिंह वर्मा ने सिवनी में कन्या आश्रम का किया निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद

Seoni 18. September 2026 सिवनी यशो:- प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं, स्वच्छता तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और छात्राओं से आत्मीय संवाद किया।

प्रभारी मंत्री वर्मा ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और शिक्षा से जुड़े विषयों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए।

[caption id="attachment_52044" align="alignright" width="150"]सिवनी में अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सिवनी में अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद करते प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा।[/caption]

उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश और प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए शिक्षा के साथ व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय वर्ग के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

छात्राओं के साथ किया भोजन, परिसर में हुआ वृक्षारोपण

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने छात्राओं के साथ भोजन भी किया। इसके साथ ही शाला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रभारी मंत्री ने आश्रम की व्यवस्थाओं और छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष मीना बिसेन, कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

नमो युवा शक्ति में गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सांदीपनि विद्यालय में सेवा-संकल्प की गूंज, दिनेश राय ने किया पौधारोपण और दीप प्रज्वलन

उज्जैन में लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन बोले—‘आशीर्वाद का दीया’ मोदी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह की अभिव्यक्ति

7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात

https://youtu.be/Yeb2sf3S6ck?si=Dtd9ANyAHvlogK4L

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें