मध्यप्रदेशदेश विदेश

उज्जैन में लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन बोले—‘आशीर्वाद का दीया’ मोदी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह की अभिव्यक्ति

CM मोहन यादव ने कहा—प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों में सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की, मध्यप्रदेश में 50 लाख से अधिक ग्रामीण संपत्तियों की होगी निःशुल्क रजिस्ट्री

उज्जैन आशीर्वाद का दीया – लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट

उज्जैन/इंदौर। 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उज्जैन में मोक्षदायिनी मां शिप्रा के रामघाट पर भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामघाट, नृसिंह घाट, महाकाल लोक और कार्तिक मेला मैदान क्षेत्र लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आकृति भी बनाई गई, जिसका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अवलोकन किया।

उज्जैन आशीर्वाद का दीया -  रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन के रामघाट शिप्रा तट पर लाखों दीपों से आशीर्वाद का दीया

भव्य दीपोत्सव के दौरान पूरा शिप्रा तट श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति—नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देशवासियों के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है। रामघाट पर लाखों लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करना अद्वितीय और भावविभोर करने वाला दृश्य है।

उज्जैन आशीर्वाद का दीया -  रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
उज्जैन आशीर्वाद का दीया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन के रामघाट शिप्रा तट पर लाखों दीपों से आशीर्वाद का दीया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के साथ-साथ ‘प्रधान सेवक’ के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके सेवा मंत्र में अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम तथा विरासत के साथ विकास का भाव दिखाई देता है। पिछले 25 वर्षों में उन्होंने तपस्या और समर्पण के भाव से देशवासियों की सेवा की है।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प से प्रेरित है।

गरीबों के जीवन में बदलाव को बताया सेवा का आधार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब करोड़ों परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचता है, कोरोना जैसी आपदा के समय देश को एकजुट किया जाता है, बड़े पैमाने पर टीकाकरण होता है, करोड़ों परिवारों तक शौचालय पहुंचते हैं और गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलता है, तो ऐसे नेतृत्वकर्ता के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाना स्वाभाविक है।

उज्जैन आशीर्वाद का दीया -  रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
उज्जैन आशीर्वाद का दीया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन के रामघाट शिप्रा तट पर लाखों दीपों से आशीर्वाद का दीया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब परिवारों को आवास, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन और जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन से तीन प्रमुख सूत्र दिखाई देते हैं—अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और विरासत के साथ विकास। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और महाकाल की धरती के विकास जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

विपक्ष ने राजनीति की, हमने समाज को जोड़ने का काम किया’

सेवा संकल्प अभियान को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि गरीब परिवार अपने परिवार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के लिए दीप जलाते हैं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं, तो इसे लेकर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों गरीब परिवारों के पक्के मकान बने हैं। ऐसे परिवार यदि अपने उस नेतृत्वकर्ता के लिए दीप जलाते हैं, जिसने उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए स्वयं को समर्पित किया है, तो यह उनके स्नेह और विश्वास की अभिव्यक्ति है।

उज्जैन आशीर्वाद का दीया -  रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
उज्जैन आशीर्वाद का दीया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन के रामघाट शिप्रा तट पर लाखों दीपों से आशीर्वाद का दीया

CM मोहन यादव बोले—मोदी ने 25 वर्षों में सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के रामघाट पर आयोजित दीपोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने आराम की चिंता किए बिना निरंतर देशसेवा को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में वह सब करने का प्रयास किया है, जो रामराज्य की अवधारणा में लोककल्याण से जुड़ा है। गरीबों को रहने के लिए मकान और जीवनयापन के लिए निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने जैसे कार्यों को उन्होंने जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में उनके सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के गांवों में ग्रामीणों की संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों के निःशुल्क पंजीयन का अभियान शुरू किया गया है।

50 लाख से अधिक ग्रामीण संपत्तियों की होगी निःशुल्क रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 50 लाख से अधिक ग्रामीण निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 68 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 50 लाख निजी संपत्तियां शामिल हैं। पात्र हितग्राहियों से स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि यह केवल संपत्ति की रजिस्ट्री का अभियान नहीं है, बल्कि वर्षों से अपनी जमीन और मकान में निवास कर रहे ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार और सुरक्षित भविष्य देने की पहल है। पंजीकृत दस्तावेज मिलने के बाद पात्र परिवार अपनी संपत्ति का उपयोग आर्थिक गतिविधियों और ऋण जैसी सुविधाओं के लिए अधिक सुगमता से कर सकेंगे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान तथा अधिकार के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों और छोटे कामगारों को प्रशिक्षण, सहायता और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उज्जैन आशीर्वाद का दीया -  रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
उज्जैन आशीर्वाद का दीया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन के रामघाट शिप्रा तट पर लाखों दीपों से आशीर्वाद का दीया

हेमंत खंडेलवाल बोले—स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जमीन पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिले, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले और जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ग्रामीण परिवारों के पास लंबे समय से अपनी संपत्ति होने के बावजूद कई मामलों में उसका वैध दस्तावेज नहीं था। स्वामित्व योजना के माध्यम से अब मध्यप्रदेश के 50 लाख लोगों को उनकी संपत्ति की निःशुल्क रजिस्ट्री उपलब्ध कराने की शुरुआत हुई है। इससे परिवारों के बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।

इंदौर में स्वामित्व योजना का राज्यव्यापी शुभारंभ

इससे पहले इंदौर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश के 55 जिलों के 41,568 गांवों में करीब 68.47 लाख भूखंडों का सर्वे किया जा चुका है। अब 50 लाख से अधिक पात्र ग्रामीण संपत्तियों के निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

नितिन नवीन ने कहा कि यह केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का अधिकार, स्वाभिमान और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इंदौर से उज्जैन तक दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह

नितिन नवीन के मध्यप्रदेश आगमन पर इंदौर में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। लगभग 100 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद उज्जैन पहुंचने पर हैलीपैड से रामघाट तक रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

उज्जैन में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान लाखों दीपों की रोशनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आकृति आकर्षण का केंद्र रही। शिप्रा तट पर दीपों की कतारों के बीच प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, सतीश मालवीय, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन, नगर निगम सभापति कलावती यादव, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, डॉ. प्रभु लाल जाटवा, डॉ. सनवर पटेल, लता वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

इंदौर के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रामघाट पर लाखों दीपों की जगमगाहट के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, जनभागीदारी और शुभकामनाओं के संदेश से जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -:

दीपों की रोशनी से जगमगाया सिवनी, 1478 बूथों पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

नमो युवा शक्ति में गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में दिघोरी में लगेगा जन विश्वास शिविर

CM मोहन यादव की कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा-सिंचाई-किसान और परिवहन पर बड़ा दांव

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°¹±·Î´·¸&fontname=Íáîçáì&pubdate=09/17/2026&LocID=³²

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button