मध्यप्रदेशसिवनी

7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात

19 सितंबर को भोपाल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, जानें मुख्यमंत्री स्कूटी योजना

Bhopal 18. September 2026
भोपाल यशो:-
 मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7,400 से अधिक विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। यह वितरण मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 9 बजे से होगा। योजना के माध्यम से शासकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही कॉलेज आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

70 प्रतिशत अंक और स्कूल में प्रथम स्थान जरूरी

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जाता है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया हो।

इस योजना में स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होते हैं। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

ई-स्कूटी के लिए 1.20 लाख रुपये तक की राशि

योजना के तहत विद्यार्थियों को वाहन खरीदने के लिए निर्धारित राशि उपलब्ध कराई जाती है। मोटराइज्ड स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये तथा ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाती है।

अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

प्रदेश सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से अब तक 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं।

शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण किया जाएगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में दिघोरी में लगेगा जन विश्वास शिविर

महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस आज

उज्जैन में लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन बोले—‘आशीर्वाद का दीया’ मोदी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह की अभिव्यक्ति

लाड़ली बहना अब लाभ लेने वाली नहीं, लाभ कमाने वाली बन रही हैं: CM मोहन यादव

https://www.prabhatkhabar.com/automobile/top-5-electric-scooters-with-big-boot-space-india-2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button