Wed, 21 Oct 2026 | 11:11:57 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

62 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए मदन लाल श्रीवास्तव, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 01, 2026 10:42 pm / Post views : 131

62 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए मदन लाल श्रीवास्तव, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई
शेयर करें:

62 वर्षों की सेवा के बाद मदन लाल श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

Seoni 01 june 2026 सिवनी यशो:- वृत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित सिवनी (पंजीयन क्रमांक 53) के वरिष्ठ कर्मचारी मदन लाल श्रीवास्तव के 62 वर्ष पूर्ण सेवाकाल एवं सेवानिवृत्ति के अवसर पर समिति कार्यालय में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं को स्मरण करते हुए सम्मानित किया।

[caption id="attachment_46226" align="alignnone" width="1024"]वृत्ताकार सहकारी समिति सिवनी में सेवानिवृत्त कर्मचारी मदन लाल श्रीवास्तव का सम्मान करते पदाधिकारी एवं कर्मचारी वृत्ताकार सहकारी समिति सिवनी में सेवानिवृत्ति अवसर पर वरिष्ठ कर्मचारी मदन लाल श्रीवास्तव का सम्मान करते समिति पदाधिकारी एवं कर्मचारी।[/caption]

अपने लंबे सेवाकाल के दौरान श्री श्रीवास्तव ने समिति के विकास, किसानों के हितों के संरक्षण तथा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के कारण वे समिति परिवार में विशेष पहचान रखते रहे हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मदन लाल श्रीवास्तव का योगदान सहकारिता क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा है। उनके अनुभव, समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रमन लाल यादव, समिति प्रबंधक  प्रदीप शर्मा, मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष बंशी ठाकुर, कृषि शाखा के ब्रांच मैनेजर दिनेश ब्रम्हवंशी सहित समिति के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2189696&reg=3&lang=2

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष