Tue, 20 Oct 2026 | 10:14:54 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

महावीर जयंती 2026: नितेश गोयल बने संयोजक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 04, 2026 07:05 pm / Post views : 350

महावीर जयंती 2026: नितेश गोयल बने संयोजक
शेयर करें:

महावीर जयंती 2026

 

महावीर जयंती के संयोजक बने नितेश गोयल

चंदन जैन एवं शांतनु चौधरी को सौंपी गई सह-संयोजक की जिम्मेदारी

विषय सूची
  • महावीर जयंती 2026 की पृष्ठभूमि
  • श्री बड़े जैन मंदिर में हुई बैठक
  • आयोजन समिति का गठन
  • महावीर जयंती का धार्मिक महत्व
सिवनी यशो:-  भारतीय संस्कृति में चैत्र मास को अत्यंत पावन माना गया है। यह मास प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव,
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी एवं बजरंगबली श्रीहनुमान के जन्मोत्सव को समर्पित है। इसी पावन परंपरा के अंतर्गत चैत्र कृष्ण नवमी को भगवान श्री ऋषभदेव का तथा चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। महावीर जयंती 2026 को लेकर जैन समाज में उत्साह देखा जा रहा है। [caption id="attachment_42389" align="alignnone" width="300"]महावीर जयंती 2026 की तैयारियों को लेकर श्री बड़े जैन मंदिर सिवनी में आयोजित बैठक श्री बड़े जैन मंदिर सिवनी में महावीर जयंती 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित जैन समाज की बैठक[/caption] इन आयोजनों को भव्य स्वरूप देने के लिए जैन समाज द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।

 महावीर जयंती 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक श्री बड़े जैन मंदिर में हुई बैठक

विगत दिनों श्री दिगम्बर जैन जनरल पंचायत की बैठक श्री बड़े जैन मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में महावीर जयंती की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई । जिसमें सर्वसम्मति से गोयल कंप्यूटर के संचालक श्री नितेश गोयल को महावीर जयंती समारोह का संयोजक मनोनीत किया गया। वहीं चंदन जैन एवं शांतनु चौधरी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महावीर जयंती 2026 की कार्यकारिणी गठित
संयोजक नियुक्त होने के पश्चात नितेश गोयल द्वारा समाज के सभी वर्गों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयोजनों के प्रभारी तय करते हुए महावीर जयंती आयोजन समिति का गठन किया गया।

महावीर जयंती 2026 गठन के अवसर पर जनरल सेक्रेटरी पारस जैन द्वारा महावीर जयंती से संबंधित आवश्यक रजिस्टर, फाइल एवं अन्य दस्तावेज संयोजक मंडल को सौंपे गए।

समाजजनों की शुभकामनाएं उपस्थित समाजजनों ने संयोजक नितेश गोयल, सह-संयोजक चंदन जैन, शांतनु चौधरी एवं पूरी समिति को महावीर जयंती 2026 के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
महावीर जयंती 2026 को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और सक्रियता देखने को मिल रही है। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जिसे अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के संदेश के साथ मनाया जाता है।
सिवनी में प्रतिवर्ष महावीर जयंती पर प्रभात फेरी, धार्मिक सभाएं, अभिषेक, शांतिधारा, स्वाध्याय, भजन और शोभायात्रा जैसे आयोजन होते हैं। इस वर्ष महावीर जयंती 2026 को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से आयोजन समिति द्वारा पूर्व तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
यह पढ़ें:- भगवान महावीर के जीवन और संदेशों के बारे में अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया पर उपलब्ध विवरण देखा जा सकता है।
समिति का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक समाजजन, युवा वर्ग और महिलाएं आयोजन से जुड़ें तथा भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। आयोजन के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जैन समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि महावीर जयंती केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला अवसर है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है।
महावीर जयंती 2026 के आयोजन से सामाजिक एकता, धार्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। समाज के सभी वर्गों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
महावीर जयंती सिवनी 2026 के आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता की संभावना है।
महावीर जयंती 2026 के आयोजन के माध्यम से जैन समाज सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने का संदेश देगा।
इस आयोजन से युवा पीढ़ी को भगवान महावीर के सिद्धांतों को समझने और जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें