Uncategorized

जैन समाज ने मनाया 2624 वां तीर्थंकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव

सांसद विवेक बंटी साहू हुए सम्मिलित

Chhindwara 10 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चैत्र सुदी तेरस के शुभ दिन मध्यप्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा में सकल जैन समाज ने अहिंसा के प्रणेता वर्तमान शासन नायक 1008 तीर्थंकर महावीर भगवान का 2624 वां जन्मकल्याणक महोत्सव विविध अनुष्ठानों के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनाया।

प्रात:काल की मंगल बेला पर प्रभात फेरी से महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इस अवसर पर नगर के समस्त जैन मंदिरों में विशेष पूजन की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए जिसमे प्रमुख रूप से सुधीर कुमार पाटनी, चन्दू जैन, व अन्य समाज के पदाधिकारी शामिल हुये।
कुंडलपुर नगरी अहिंसा स्थली में 108 मुनिश्री आचरण सागर जी महाराज के मंगल प्रवचनों का लाभ लेकर श्रीजी का भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसमें मुनिश्री सहित बड़ी संख्या में जैन बंधुओं ने मंगलगान करते हुए नगर में जिनशासन की मंगल प्रभावना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button