Mon, 19 Oct 2026 | 07:47:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद

शहीद अंकित कोष्टा स्मारक: 14 साल बाद भी निर्माण नहीं, शर्मनाक उदासीनता पर सवाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 26, 2026 07:32 pm / Post views : 453

शहीद अंकित कोष्टा स्मारक: 14 साल बाद भी निर्माण नहीं, शर्मनाक उदासीनता पर सवाल
शेयर करें:
शहीद अंकित कोष्टा स्मारक

Seoni 26 February 2026
सिवनी/छपारा यशो:- देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का सम्मान करना समाज और शासन—दोनों का परम कर्तव्य है। लेकिन छपारा के लाडले शहीद अंकित कोष्टा के मामले में यह कर्तव्य 14 वर्षों से सिर्फ घोषणाओं और आश्वासनों तक सीमित दिखाई दे रहा है।
उनकी 14वीं पुण्यतिथि पर एक बार फिर यह सुलगता सवाल उठ रहा है—जब 14 साल बीत चुके हैं, तो अब तक कोई स्मारक क्यों नहीं बन पाया?

श्रीनगर में दी थी मातृभूमि के लिए शहादत

छपारा नगर के शीशगर वार्ड में 11 जुलाई 1986 को जन्मे अंकित कोष्टा ने वर्ष 2012 में मात्र 22 वर्ष की आयु में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (डाबर सेक्टर) में देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की।
वे भारतीय सेना में सेवा के दौरान शहीद हुए और उनकी शहादत ने पूरे सिवनी जिले को गौरवान्वित किया।

शहीद अंकित कोष्टा स्मारक जनसुनवाई में उठी मांग

हाल ही में 24 फरवरी को कोष्टा-कोष्टी समाज सिवनी ने जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रतिनिधि मदन कोष्टा सहित अन्य ने मांग रखी कि शहीद की जन्मस्थली छपारा में—

  • औषधि वाटिका (शहीद वाटिका) का निर्माण

  • अग्निवीर प्रशिक्षण हेतु आर्मी भवन एवं सभा मंच

  • शहीद अंकित कोष्टा की प्रतिमा/स्मारक स्थापना

  • नगर के प्रमुख मार्ग का नामकरण शहीद के नाम पर

किया जाए।

14 वर्षों की प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बीते 14 वर्षों में ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और अब नगर परिषद छपारा सक्षम होने के बावजूद शहीद की स्मृति में एक भी स्थायी निर्माण नहीं कर सकी।
बार-बार समाचार प्रकाशित होने के बाद भी कोई ठोस निर्णय न होना, शहीद परिवार और नगरवासियों के लिए पीड़ादायक है।

स्मारक बने तो युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

कोष्टा समाज का मानना है कि यदि शहीद अंकित कोष्टा की स्मृति में कोई स्मारक या प्रशिक्षण केंद्र बनता है, तो वह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या इस बार प्रशासन शहीद के सम्मान को वास्तविक रूप देगा, या यह मुद्दा अगली पुण्यतिथि तक टलता रहेगा?

शहीद अंकित कोष्टा पुण्यतिथि छपारा सिवनी शहीद अंकित कोष्टा की 14वीं पुण्यतिथि पर स्मारक निर्माण की मांग                                               https://dprcg.gov.in/public/uploads/notifications/1770978968_babda43edccf0a21ac52.pdf

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें