Mon, 19 Oct 2026 | 10:12:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी - मीना बिसेन का संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 02, 2026 08:54 pm / Post views : 46

गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी - मीना बिसेन का संदेश
शेयर करें:

मीना बिसेन का संदेश: गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलना

Seoni, 02 October 2026 सिवनी यशो:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलकर ही दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। [caption id="attachment_52879" align="alignright" width="300"]गांधी जयंती पर संदेश देतीं भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन गांधी जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया[/caption] श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान देश की सर्वांगीण उन्नति को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का अभियान है। सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और स्वच्छ, समृद्ध, समरस एवं समर्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनना इस अभियान की भावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप स्वच्छ, समृद्ध, समरस और समर्थ भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। गांधी जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व तथा कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक मंडल सहित विभिन्न कस्बाई क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। [caption id="attachment_52877" align="alignleft" width="300"]गांधी जयंती पर संदेश देतीं भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन गांधी जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया[/caption]

गांधी और शास्त्री को किया नमन

कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान को नमन किया। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

शुक्रवारी में सर्वधर्म सभा और स्वच्छता का संकल्प

सिवनी नगर के हृदय स्थल शुक्रवारी स्थित गांधी मंच पर नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने सहभागिता की। उपस्थित विद्वानों का सम्मान किया गया तथा उनके संदेशों का श्रवण करते हुए उपस्थितजनों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को स्मरण करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में नागरिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान भी किया गया। नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। [caption id="attachment_52880" align="alignright" width="300"]गांधी जयंती पर संदेश देतीं भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन गांधी जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया[/caption]

बस स्टैंड और दलसागर घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद प्राइवेट बस स्टैंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान में सहभागिता करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही दलसागर तालाब स्थित ज्वारे विसर्जन घाट पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाट एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई करते हुए जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।

द्वारकाधीश मंदिर में स्वच्छता के साथ वृक्षारोपण

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने द्वारकाधीश मंदिर में भी स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छता मित्रों का सम्मान करने के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सेवा कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। [caption id="attachment_52881" align="alignleft" width="300"]गांधी जयंती पर संदेश देतीं भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन गांधी जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया[/caption]

जिले के अन्य मंडलों में भी आयोजन

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा सिवनी जिले के अन्य मंडल क्षेत्रों में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती डागोर, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के प्रभारी संतोष नगपुरे, भाजपा उत्तर एवं दक्षिण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, अन्य जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, नगर पालिका के पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार एवं फोटो हरिओम सोनी 
यह भी पढ़े :-
मध्य प्रदेश के 58 लाख स्कूली बच्चों को गणवेश के लिए मिलेंगे 600 रुपए, कैबिनेट ने दी मंजूरी प्लास्टिक मुक्त शहर का संकल्प, विद्यार्थियों ने बांटे पेपर बैग रेत खदान में फिर बवाल! कर्मचारी को घेरकर मारपीट, पिछले गोलीकांड की याद से बढ़ी चिंता अस्पताल में पानी नहीं, गंदगी का अंबार; मरीज-परिजन परेशान, व्यवस्था सुधारने सौंपा ज्ञापन https://www.mkgandhi.org/tributes.php

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष