छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

प्लास्टिक मुक्त शहर का संकल्प, विद्यार्थियों ने बांटे पेपर बैग

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई शपथ, श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्लास्टिक मुक्त छिंदवाड़ा का संकल्प, विद्यार्थियों ने बांटे पेपर बैग

Chhindwara, 01 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी, नागपुर रोड द्वारा “प्लास्टिक रहित हो शहर अपना” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों और गुरुजनों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों और दुकानदारों को पेपर बैग वितरित किए।

कार्यक्रम में अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी के डायरेक्टर एवं नगर पालिक निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गुरुजन महात्मा गांधी चौक फव्वारा पहुंचे। यहां सभी ने श्रमदान करते हुए परिसर की सफाई की।

प्लास्टिक मुक्त छिंदवाड़ा का लिया संकल्प

श्रमदान के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने छिंदवाड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के साथ प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वच्छता और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की शपथ दिलाई।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने दुकानदारों और नागरिकों को पेपर बैग वितरित किए तथा प्लास्टिक की जगह पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के कम से कम उपयोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़े :-

10 साल से जारी परंपरा: 28 सदस्यीय दल मां शारदा के दर्शन को मैहर पैदल रवाना

शांतिपूर्ण गणेशोत्सव कराने वाली समितियों का सम्मान, 22 समितियां हुईं पुरस्कृत

खेत से बड़े बाजार तक पहुंचेगा सिवनी का जम्बो सीताफल, महाराष्ट्र पहुंचा किसान दल

सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत

https://www.facebook.com/share/p/1dDFFPjtsr/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!