बरघाट महाविद्यालय में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद जयंती, विद्यार्थियों ने लिया सत्य और सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प
Seoni 31 July 2026 सिवनी/बरघाट यशो:- शासकीय महाविद्यालय बरघाट में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी एवं उर्दू साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य, उनके सामाजिक चिंतन और मानवीय मूल्यों से परिचित कराते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। [caption id="attachment_49447" align="alignleft" width="300"]
शासकीय महाविद्यालय बरघाट में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य एवं विद्यार्थी।[/caption]
कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. इनवाती ने की।