इग्नू जुलाई-2026 में नए प्रवेश एवं पुनर्पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई
बरघाट अध्ययन केंद्र में विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी
इग्नू जुलाई 2026 प्रवेश: नए प्रवेश एवं पुनर्पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई, बरघाट अध्ययन केंद्र ने जारी की सूचना
बरघाट यशो :- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई-2026 सत्र में नए प्रवेश एवं पुनर्पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। शासकीय महाविद्यालय बरघाट स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय बरघाट में वर्ष 2007 से इग्नू के विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, पीजीडीआरडी, सीएफएन, सीएनसीसी, बीएलआईएस, डीआरडी और डीटीसी सहित कई पाठ्यक्रम शामिल हैं।
देश का अग्रणी मुक्त विश्वविद्यालय
उन्होंने बताया कि इग्नू देश का प्रतिष्ठित एवं विश्वस्तरीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जिसे NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त है तथा एनआईआरएफ रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान प्राप्त है। विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकरण कराते हैं।
इग्नू के अंतर्गत 300 से अधिक अध्ययन कार्यक्रम, 21 विद्यापीठ, 58 क्षेत्रीय केंद्र, 2300 अध्ययन केंद्र तथा 25 अंतरराष्ट्रीय केंद्र संचालित हैं, जिससे देश-विदेश के लाखों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल रहा है।
संपर्क करें
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी सहायता के लिए डॉ. प्रदीप त्रिवेदी से मोबाइल नंबर 9406763590 पर संपर्क कर सकते हैं।


