Mon, 19 Oct 2026 | 02:07:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

छपारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 28, 2026 09:41 pm / Post views : 29

छपारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
शेयर करें:
छपारा पल्स पोलियो अभियान - 2026 का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
Seoni 28 June 2026 सिवनी / छपारा यशो:- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के तहत रविवार को छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए जीवन रक्षक पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे बीएमओ डॉ. टी.एस. इनवाती ने किया। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, नगर परिषद छपारा की अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब साहू, सीएचसी छपारा के सेक्टर सुपरवाइजर एवं कोल्ड चेन प्वाइंट प्रभारी राकेश सिंह राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़े :- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में महिलाओं के स्वरोजगार की सराहना की, सिपना सनसेट पॉइंट पर प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बूथ पर पहुंचे पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

29 और 30 जून को घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 जून को बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी अस्पतालों एवं विशेष पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। यह भी पढ़े :- छपारा में सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव: कबीर के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति का आह्वान

अभिभावकों से की गई अपील

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने घर के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाया जा सके। https://presidentofindia.nic.in/hi/shri-pranab-mukherjee/press_releases/bhaarata-kae-raasatarapatai-nae-palasa-paolaiyao

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष