Wed, 21 Oct 2026 | 08:24:09 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन सिवनी में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का आयोजन सम्पन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 06, 2025 07:17 pm / Post views : 239

दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन सिवनी में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का आयोजन सम्पन्न
शेयर करें:

Seoni 06 September 2025

सिवनी यशो:- श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, सिवनी (म.प्र.) में महासमाधि धारक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज और मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का भव्य आयोजन 6 सितम्बर 2025 को सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य डॉ. नवीन जैन के निर्देशन में विशेष अभिषेक,

विशिष्ट मंत्र शांतिधारा, मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं।

श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया,

निर्वाण लाडू अर्पित किए गए, दशलक्षण महापर्व पूजन, महाआरती एवं शास्त्र अर्पण सम्पन्न हुआ।

मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज का केशलोंच भी इसी अवसर पर सम्पन्न हुआ।

कई श्रद्धालुओं ने 10 उपवास कर धार्मिक साधना का संकल्प निभाया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा –

  • “एक दिन का ब्रह्मचर्य पालन करने से 9 लाख जीवों की रक्षा होती है।”

  • “ब्रह्मचर्य व्रत सर्वश्रेष्ठ सुख प्रदान करता है और पत्नी को छोड़कर समस्त महिला वर्ग को मां, बहन और बालिका के रूप में मानता है।”

  • “ब्रह्मचर्य व्रत से जीवों की रक्षा होती है और यह कुल की मर्यादा की लक्ष्मण रेखा के समान है।”

  • “सब व्रतों में सबसे कठिन ब्रह्मचर्य व्रत है, यह एक महा मूल्यवान रत्न है।

  • एक गलत कदम नगर, समाज, परिवार, गुरु और माता-पिता का नाम कलंकित कर सकता है।”

मुनि श्री ने कहा कि ब्रह्मचर्य धर्म सभी धर्मों की सिद्धि का आधार है और इसके माध्यम से अनेक घटनाओं पर रोक लग सकती है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नवीन जैन ने उपस्थित लोगों को योग और ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्ति के उपाय बताए 

तथा बच्चों को नशे से दूर रखने और पढ़ाई में प्रगति करने के मार्ग बताए।

आगामी कार्यक्रम

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि 7 सितम्बर की सुबह 8 बजे प्रभु की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी,

अधिक उपवास करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान होगा और पारणा महोत्सव सम्पन्न किया जाएगा।

https://vidyasagar.guru/articles.html/article-on-acharya-vidyasagar/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष