Wed, 21 Oct 2026 | 07:45:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिविल कोर्ट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध तेज, यथास्थान विस्तार के लिए जनसमर्थन की अपील

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 03, 2026 11:15 pm / Post views : 90

सिविल कोर्ट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध तेज, यथास्थान विस्तार के लिए जनसमर्थन की अपील
शेयर करें:

सिविल कोर्ट सिवनी यथास्थान विस्तार की मांग, शहर से बाहर स्थानांतरण का विरोध

Seoni 03 July 2026 सिवनी यशो:- सिविल कोर्ट सिवनी को वर्तमान परिसर से शहर के बाहर बीज निगम की भूमि पर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जिले के नागरिकों से यथास्थान विस्तारीकरण के समर्थन में आगे आने की अपील की गई है।

जारी अपील में आम जनता, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों, ट्रांसपोर्ट यूनियन, मजदूर संगठनों एवं सभी राजनीतिक दलों से जनहित में सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े :- सिवनी में दुकान के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी, कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया मामला

अपील में कहा गया है कि वर्तमान सिविल कोर्ट परिसर शहर के मध्य स्थित होने के कारण आम नागरिकों की पहुंच में है और वर्षों से न्यायिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराता है।

ऐसे में न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर के आसपास की भूमि का अधिग्रहण कर मल्टी स्टोरी भवन का निर्माण करते हुए यथास्थान विस्तार किया जाना अधिक व्यावहारिक होगा।

यह भी पढ़े :-सिवनी जिला शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिला परियोजना समन्वयक सहित सहायक संचालक बदले

अपील में यह भी दावा किया गया है कि बीज निगम की लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर सिविल कोर्ट स्थानांतरित किए जाने के निर्णय से जिले के नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए वर्तमान परिसर में ही न्यायालय के विस्तार की मांग की गई है।

अपीलकर्ताओं ने कहा है कि इस मुहिम की सफलता के लिए जनसमर्थन आवश्यक है और जिले के नागरिकों से इस विषय पर आगे आकर सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

नोट: यह समाचार संबंधित पक्ष द्वारा जारी अपील/ज्ञापन के आधार पर तैयार किया गया है। इस संबंध में प्रशासन अथवा अन्य संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

https://district.mphc.gov.in/hi

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष