Wed, 21 Oct 2026 | 02:51:30 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक जागरूकता सेमिनार आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 03, 2026 01:03 am / Post views : 61

मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक जागरूकता सेमिनार आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
शेयर करें:

Parent Awareness Seminar - मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल छपारा में बच्चों के विकास पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

Seoni 02 August 2026 सिवनी / छपारा यशो:- नगर के प्रतिष्ठित मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, छपारा में 1 अगस्त 2026 को अभिभावकों के लिए विशेष "अभिभावक जागरूकता सेमिनार" का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के मानसिक, भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देकर उनके सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक ने अभिभावकों को बच्चों के IQ (Intelligence Quotient), EQ (Emotional Quotient), AQ (Adversity Quotient) एवं CQ (Creativity Quotient) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों की Learning Style (सीखने की शैली), एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति, मोबाइल एवं टीवी की बढ़ती लत, भावनात्मक व्यवहार, जन्मजात प्रतिभा, रुचि के अनुसार करियर चयन तथा समस्या-समाधान क्षमता जैसे विषयों पर वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

[caption id="attachment_49599" align="alignleft" width="300"]मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल छपारा में आयोजित अभिभावक जागरूकता सेमिनार में उपस्थित अभिभावक Parent Awareness Seminar - बच्चों के विकास पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव[/caption]

बच्चों की प्रतिभा पहचानकर सही दिशा देना अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

विशेषज्ञों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की क्षमता और रुचि अलग होती है। यदि अभिभावक समय रहते उनकी प्रतिभा और रुचियों को पहचानकर उचित मार्गदर्शन दें, तो बच्चे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उनकी स्वाभाविक क्षमताओं को विकसित करने पर बल दिया गया।

विद्यालय और अभिभावकों के समन्वय से बनेगा विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग को मजबूत करना है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास, बेहतर व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार एवं विद्यालय मिलकर प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अभिभावकों ने सेमिनार को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें - 
“सावन आया, शिवमय हुआ सिवनी: मठ मंदिर से दिघौरी तक गूंजेगा हर-हर महादेव” कलेक्टर नेहा मीना पहुंचेंगी धनौरा, 4 अगस्त को लगेगी विशेष जनसुनवाई “डेंगू के खिलाफ मैदान में उतरी टीम, 62 घर खंगाले-4 में मिले मच्छर के लार्वा” जबलपुर की बदलेगी सूरत! सीएम मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, 362 करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े ऐलान https://lekhankala.org/opinion/parental-awareness-empowering-parents-nurturing-the-future/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष