Sun, 22 Nov 2026 | 11:03:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

जबलपुर की बदलेगी सूरत! सीएम मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, 362 करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े ऐलान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 01, 2026 08:45 pm / Post views : 134

जबलपुर की बदलेगी सूरत! सीएम मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, 362 करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े ऐलान
शेयर करें:

सीएम मोहन यादव जबलपुर विकास सौगात , संस्कारधानी के विकास को 362 करोड़ की सौगात मिलेगी नई रफ्तार

Seoni 01 August 2026 भोपाल/जबलपुर यशो:-  संस्कारधानी जबलपुर के विकास को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 अगस्त को शहर को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ‘अमृत 1.0’ सीवेज परियोजना का शुभारंभ किया और कठौंदा, ललपुर एवं तेवर में निर्मित तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया।

[caption id="attachment_49511" align="alignnone" width="1024"]मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में ₹362 करोड़ की सीवेज परियोजना सहित कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।[/caption]

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री, गुरंदी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नए मत्स्य बाजार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड भी वितरित किए गए।

जबलपुर बनेगा फर्नीचर निर्माण का नया हब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने शहर में फर्नीचर क्लस्टर स्थापित करने और सांदीपनि विद्यालय की सौगात देने की घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर आने वाले समय में फर्नीचर निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा।

[caption id="attachment_49512" align="alignleft" width="150"]मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में ₹362 करोड़ की सीवेज परियोजना सहित कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।[/caption]

उन्होंने अधिकारियों को जबलपुर के समग्र विकास के लिए मेट्रोपोलिटन सिटी का ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार एक वर्ष के भीतर जबलपुर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

जबलपुर से शुरू हुआ 11 लाख पौधरोपण महाअभियान

मुख्यमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जबलपुर में 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए ऋषि-मुनियों के समान हैं, जो हमें स्वच्छ हवा और जीवन का आधार प्रदान करते हैं।

उन्होंने नई मियावाकी पद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से कम क्षेत्र में अधिक पौधे लगाकर कुछ वर्षों में घना वन तैयार किया जा सकता है।

मॉडर्न सुविधाओं से लैस हुआ सिविल लाइन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं वाली मॉडर्न लॉन्ड्री की शुरुआत की गई है। वहीं गुरंदी में बने पक्के मत्स्य बाजार से मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों को सुविधा मिलेगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी को एम्स की तर्ज पर विकसित करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी को प्रदेश के एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षक और पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर भर्तियां की गई हैं।

मदन महल के पास बनेगा बड़ा जू, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मदन महल के पास एक बड़ा जू (चिड़ियाघर) विकसित किया जाएगा, जो देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट के साथ अब चीता स्टेट के रूप में भी पहचान बना रहा है। वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े :-

पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन… मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे, प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे में शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद काल्पनिक नियुक्तियों का आरोप, 418 सपोर्ट स्टाफ की भर्ती में अनियमितताओं की शिकायत अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: पेंच टाइगर रिजर्व ने 18,870 लोगों को जोड़कर बाघ संरक्षण का दिया संदेश  https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/mp-gwalior-jabalpur-metropolitan-planning-authority-masterplan-explained-11797509

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें