Uncategorized

“डेंगू के खिलाफ मैदान में उतरी टीम, 62 घर खंगाले-4 में मिले मच्छर के लार्वा”

छिंदवाड़ा के वार्ड-31 में चला अभियान, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

छिंदवाड़ा में डेंगू रोकथाम अभियान – 62 घरों का सर्वे; 4 घरों में मिले लार्वा नष्ट किए गए

Chhindwara 02 August 2026
छिन्दवाड़ा यशो:-
 जिले में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-31 छोटी माता मंदिर वार्ड में “प्रत्येक रविवार 10 मिनिट डेंगू पर वार” अभियान के तहत घर-घर सर्वे किया गया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 62 घरों में पहुंचकर एडीज मच्छर के लार्वा की जांच की। जांच में 4 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए, जिन्हें तत्काल लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।

पार्षद ने लोगों को किया जागरूक

वार्ड क्रमांक-31 के पार्षद टिंकू राय ने वार्डवासियों के साथ मिलकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों और आसपास जमा साफ पानी की नियमित जांच करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें।

उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने किया सर्वे

पार्षद की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने वार्ड में पहुंचकर घर-घर सर्वे किया। टीमों ने नागरिकों को मच्छरों से बचाव, जल संग्रहण स्थलों की सफाई और घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सप्ताह में एक दिन घरों में जमा पानी की जांच जरूर करें और डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लार्वा को पनपने से रोकने में सहयोग करें।

यह भी पढ़े :-

कलेक्टर नेहा मीना का राजस्व अमले पर एक्शन मोड, लंबित मामलों पर सख्ती-घंसौर लोक सेवा केंद्र प्रभारी को नोटिस

किशोर भारती-कन्या भारती के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विद्यालय व्यवस्था में निभाएंगे जिम्मेदारी

सिवनी नगर पालिका में ‘खरीदी मॉडल’ पर बवाल: कांग्रेस बोली—सड़कें छोड़ सामान खरीदा जा रहा, जांच हो

नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो: सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प 

https://jansunwai.up.nic.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button