Tue, 20 Oct 2026 | 08:09:13 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी में ऐतिहासिक आयोजन: नंदीकेश्वर धाम में 19 अप्रैल को भव्य परशुराम जन्मोत्सव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 16, 2026 09:23 pm / Post views : 402

सिवनी में ऐतिहासिक आयोजन: नंदीकेश्वर धाम में 19 अप्रैल को भव्य परशुराम जन्मोत्सव
शेयर करें:
सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026: नंदीकेश्वर धाम में भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा
सिवनी। भृगुकुल नंदन, भगवान विष्णु के षष्ठम अवतार भगवान श्री परशुराम जी का पावन प्राकट्य महोत्सव इस वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सिवनी जिले में अत्यंत भव्य, दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा।

सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 का यह अलौकिक आयोजन दिनांक 19 अप्रैल  (रविवार) को ब्राह्मण समाज मंगल भवन प्रांगण, नंदीकेश्वर धाम, डूण्डा सिवनी में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

[caption id="attachment_44314" align="aligncenter" width="300"]सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 - नंदीकेश्वर धाम शोभायात्रा सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 - 19 अप्रैल को आयोजन[/caption]

 आध्यात्मिकता और आस्था का संगम बनेगा नंदीकेश्वर धाम

सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 के पावन अवसर पर संपूर्ण सिवनी नगर धर्ममय वातावरण में सराबोर रहेगा। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। श्रद्धालुजन भगवान परशुराम जी के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।

 विशाल शोभायात्रा: नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी भक्ति की धारा

कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नंदीकेश्वर धाम, डूण्डा सिवनी पहुंचेगी। यह शोभायात्रा अंतत: श्रीमाता राजराजेश्वरी एवं भगवान परशुराम सिद्ध मंदिर परिसर में आयोजित विशाल धर्मसभा में परिवर्तित होगी, जहां धर्म, संस्कृति और समाज जागरण पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। यह भी पढ़े :- परशुराम प्राकट्य उत्सव की तैयारी तेज: 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, ब्राह्मण समाज की अहम बैठक सम्पन्न

कार्यक्रम की समय-सारिणी

प्रात: 09:00 बजे शास्त्रीय विधि अनुसार अभिषेक, श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 01:00 बजे मठ मंदिर परिसर में समाजजन एकत्रित होंगे तथा दोपहर 02:00 बजे भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी।

समाजजनों से अपील

ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने सभी समाजजनों से अपील की है कि -  वे अधिक से अधिक संख्या में सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 के कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि 19 अप्रैल को दोपहर 01 बजे मठ मंदिर परिसर में अपने-अपने वाहनों सहित एकत्रित होकर शोभायात्रा में सहभागिता सुनिश्चित करें। यह भी पढ़े :- शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु , हुये अनेक आयोजन

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृहमंत्री, मध्यप्रदेश) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. संजय शर्मा (पूर्व विधायक, तेन्दूखेड़ा) करेंगे। [caption id="attachment_44312" align="alignleft" width="300"]सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 - नंदीकेश्वर धाम शोभायात्रा सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 - 19 अप्रैल को आयोजन[/caption] विशिष्ट अतिथि: पं. राजीव शर्मा (आईएएस, आयुक्त भोपाल), पं. बेनीशंकर शर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता), डॉ. पं. के.के. चतुर्वेदी (शिक्षाविद्) विशेष आमंत्रित: पं. डॉ. एम.एन. त्रिवेदी, पं. डॉ. सलिल त्रिवेदी, पं. डॉ. सौरभ जठार, पं. डॉ. एस.के. सुरोठिया, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पं. राजेश त्रिवेदी

विशेष संदेश

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता के सुदृढ़ीकरण एवं धर्म जागरण के विस्तार का एक महापर्व है, जो समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। यह भी पढ़े :- गुफा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विशाल भवन – मुख्यमंत्री

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का विस्तृत दौरा कार्यक्रम

जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 08:00 बजे पेंच राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र का भ्रमण, 10:00 बजे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में विश्राम एवं भोजन, 01:45 बजे सिवनी के लिए प्रस्थान, 02:00 बजे मठ मंदिर पहुंचकर सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 के शोभायात्रा में सहभागिता, 03:00 बजे नंदीकेश्वर धाम में मुख्य कार्यक्रम में भागीदारी, 03:30 बजे पं. राजेश त्रिवेदी के निवास पर आगमन, 03:50 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान तथा 06:10 बजे जबलपुर पहुंचकर महाकौशल एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 12189) से आगे की यात्रा करेंगे।

 आयोजन बनेगा पहचान

सिवनी परशुराम जन्मोत्सव 2026 का यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि सिवनी जिले की सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा। https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/parshuram-jayanti-2026-date-significance-and-puja-vidhi-parshuram-jayanti-kab-manayi-jayegi/articleshow/130078097.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें