WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

छपारा में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन, आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Karma Jayanti Chhapara Seoni – हुये विविध धार्मिक सामाजिक आयोजन

हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन, आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

सिवनी / छपारा यशो :-  नगर में 16 मार्च को साहु समाज द्वारा कर्मा जयंती (Karma Jayanti Chhapara Seoni) हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, भव्य शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

सुबह हुआ हवन-पूजन

कर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे शीशगर वार्ड स्थित साहु समाज के सामाजिक भवन में हवन-पूजन से हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में नगर सहित क्षेत्रीय ग्रामों से समाज के लोग सपरिवार उपस्थित रहे।

Karma Jayanti procession Chhapara Seoni Sahu Samaj
छपारा नगर में कर्मा जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा

भव्य शोभायात्रा ने बढ़ाई आयोजन की शोभा

( Karma Jayanti Chhapara Seoni) दोपहर लगभग 4:30 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड परिसर से पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
शोभायात्रा में साहु समाज की आराध्य देवी मां कर्मा की झांकी के साथ राधा-कृष्ण सहित कई सजीव और आकर्षक झांकियां शामिल की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

हर आयु वर्ग की रही भागीदारी

शोभायात्रा में समाज के बच्चे, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक व आकर्षक परिधानों में शामिल हुए, जिससे पूरे नगर का वातावरण धार्मिक और उत्सवी बन गया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जिले भर में मनाई जा रही कर्मा जयंती
उल्लेखनीय है कि जिला सिवनी के विभिन्न मुख्यालयों पर भी क्रमवार कर्मा जयंती (Karma Jayanti Chhapara Seoni)  भव्यता के साथ मनाई जा रही है, जिसमें समाज के लोग एकजुट होकर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!