Tue, 20 Oct 2026 | 11:36:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

अमरवाड़ा ब्लॉक में पीएमजीएसवाई सड़क घोटाला उजागर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 21, 2025 12:46 am / Post views : 620

अमरवाड़ा ब्लॉक में पीएमजीएसवाई सड़क घोटाला उजागर
शेयर करें:

Chhindwara 20 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ सामने आई हैं। ग्राम पलटवाड़ा से सिंगोड़ी मार्ग (पैकेज क्रमांक MP 07706) की गुणवत्ता पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

 कहाँ-कहाँ मिली खामियाँ?

  • चेनेज 0–159 मीटर: बनी हुई सीसी रोड पूरी तरह टूट चुकी है।

  • चेनेज 7250–11500 मीटर: सड़क किनारे शोल्डर की स्थिति बेहद खराब।

  • चेनेज 650–8575 मीटर: बीटी सर्फेस का सील कोट घटिया पाया गया।

  • चेनेज 13900 मीटर: रू-30 ग्रेड की वायरिंग कोड की गुणवत्ता खराब है।

  • सड़क सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया गया।

ग्रामीणों की परेशानी

  • सड़क बंद होने से किसानों को यूरिया खाद परिवहन में दिक्कत।

  • मक्का और अन्य फसलों की खेती प्रभावित।

  • ग्रामीणों को आवागमन में संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सहायक प्रबंधक, उपयंत्री और महाप्रबंधक कविता पटवा को मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया। यहाँ तक कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़े :- “सड़क घोटाले में ईमानदार अफसर का ट्रांसफर, भ्रष्टाचारियों का प्रमोशन – सिवनी में सिस्टम नंगा”

समय सीमा और पत्राचार

सूत्रों के अनुसार, मुख्य महाप्रबंधक जबलपुर ने 28 दिसंबर 2024 को पत्र क्रमांक 2157 जारी कर 31 जनवरी 2025 तक कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा दी थी। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए।

इसके बावजूद:

  • प्रोटेक्शन वॉल अधूरी और दरारयुक्त है।

  • सील कोट की लेयर निकल चुकी है।

  • पुल-पुलिया, किलोमीटर स्टोन और जंगल सफाई का काम अधूरा।

 ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि:

  • ठेकेदार वीरेंद्र सिंह राजपूत,

  • महाप्रबंधक कविता पटवा,

  • और सहायक प्रबंधक

पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े :- रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता, केजरीवाल इतने झूठे कि भोपाल में भी एफआईआर है – मोहन यादव

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि भोपाल मुख्यालय के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जिससे अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष