केंद्रीय बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान, दुनिया भारत की तरफ देख रही है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्माला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्रीय बजट में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के साथ मछली पालन सहित कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए आईआईटी में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ मेडिकल की सीटें पांच साल में 75 हजार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी ऋण देने के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया गया है। आज ही मैं जापान से आ रहा हूं। जापान सहित दुनिया भर के देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी भारत के मान-सम्मान को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए, यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता है। केजरीवाल इतने झूठे हैं कि यहां से मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना को लेकर भी झूठ बोल दिया। केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना को बंद कर रही है। मैंने उन्हें सख्त चेतावनी दी और भोपाल में झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की एफआईआर कराई है।केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना से जनता को वंचित कर विश्वासघात किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। इस योजना में अब 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी। केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की 51 लाख जनता को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस तरह के व्यक्ति को भारतीय राजनति में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर दवाइयों और फर्जी लैब टेस्ट में घोटाला कर मानवता को शर्मसार किया है।