Mon, 19 Oct 2026 | 09:49:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

बीआरओ में चयन से राजा बाहेश्वर ने बढ़ाया बघोली का गौरव, गांव लौटने पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 14, 2026 08:34 pm / Post views : 44

बीआरओ में चयन से राजा बाहेश्वर ने बढ़ाया बघोली का गौरव, गांव लौटने पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत
शेयर करें:

बालाघाट बीआरओ चयनित राजा बाहेश्वर का गांव बघोली में भव्य स्वागत, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Balaghat 14 July 2026 बालाघाट यशो:- जिले के ग्राम बघोली के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब गांव के होनहार युवा राजा बाहेश्वर का बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में चयन होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव आगमन हुआ।

उनकी सफलता पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा सम्मानपूर्वक गांव में शोभायात्रा निकालकर गृह प्रवेश कराया।

यह भी पढ़े :- कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत

[caption id="attachment_48648" align="alignleft" width="300"]बीआरओ में चयनित राजा बाहेश्वर का बघोली गांव में स्वागत बीआरओ में चयन के बाद गांव लौटे राजा बाहेश्वर का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।[/caption]

संघर्षों के बीच लिखी सफलता की कहानी

राजा बाहेश्वर, साहू बाहेश्वर एवं श्रीमती लता बाहेश्वर के पुत्र हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से होने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने बीआरओ जैसे प्रतिष्ठित संगठन में स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़े :-सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष? विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता उठा रही सवाल

प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी सफलता को पूरे गांव का सम्मान बताते हुए उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

बेटे की सफलता पर छलक पड़े माता-पिता के आंसू

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब बेटे की उपलब्धि देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वर्षों के संघर्ष और बेटे की मेहनत को याद करते हुए उन्होंने गर्व व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि को गांव के इतिहास का प्रेरणादायक क्षण बताया।

युवाओं के लिए मिसाल हैं राजा बाहेश्वर : रामकिशोर कावरे

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर (नानो) कावरे ने कहा कि राजा बाहेश्वर ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो आर्थिक अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते।

उनकी उपलब्धि केवल ग्राम बघोली ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़े :-सिवनी में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

उन्होंने विश्वास जताया कि राजा बाहेश्वर देश सेवा के अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

मेहनत और आत्मविश्वास से पूरे होते हैं सपने

परिवार के सदस्य पवन बाहेश्वर ने कहा कि राजा बाहेश्वर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है।

ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

https://rpresult.com/bro-recruitment/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें