Wed, 21 Oct 2026 | 04:42:49 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन - सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उत्साहपूर्वक दौड़े सैकड़ों नागरिक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 31, 2025 08:44 pm / Post views : 366

सिवनी में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन - सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उत्साहपूर्वक दौड़े सैकड़ों नागरिक
शेयर करें:

Seoni 31 October 2025
सिवनी यशो:- देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश के साथ ही सिवनी जिले में भी “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह आयोजन फुटबॉल स्टेडियम सिवनी से प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिकों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

[caption id="attachment_36803" align="alignright" width="300"]रन फॉर यूनिटी सिवनी में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर दौड़ शुरू करते हुए विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और अधिकारी सिवनी में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ करते विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और उपस्थित जनप्रतिनिधि[/caption]

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी  एस.एस. कुमरे, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधायक श्री दिनेश राय ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की रियासतों को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्र की एकता को सशक्त किया। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ किया गया।

यह दौड़ फुटबॉल स्टेडियम से प्रारंभ होकर बड़ी पुलिस लाइन,

[caption id="attachment_36802" align="alignleft" width="300"] सिवनी में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ करते विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और उपस्थित जनप्रतिनिधि[/caption]

सर्किट हाउस, गांधी भवन,

पोस्ट ऑफिस, दलसागर चौपाटी,

एम.एल.बी. स्कूल, सोमवारी चौक होते हुए

पुनः फुटबॉल स्टेडियम में समाप्त हुई।

इस दौड़ में एनसीसी,

एनएसएस,

फिजिकल अकादमी,

खेल प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी सहित लगभग 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और एकता का वातावरण देखने को मिला।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-following-the-ideals-of-sardar-patel-is-the-true-tribute-said-cm-yogi-at-the-launch-of-run-for-unity-in-lucknow-40024659.html?utm_source=article_detail&utm_medium=CRE&utm_campaign=latestnews_CRE

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष