छपारा कबीर प्राकट्य महोत्सव-सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति का दिया संदेश
Seoni 28 June 2026 सिवनी / छपारा यशो:- नगर छपारा में आयोजित सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव के द्वितीय दिवस का शुभारंभ कार्यक्रम के सभापति एवं कबीर दर्शनाचार्य परम पूज्य गुरुदेव श्री रामजीवन शास्त्री साहेब जी ने सदगुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। [caption id="attachment_47737" align="alignright" width="300"]
छपारा में आयोजित सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर कबीर दर्शनाचार्य परम पूज्य गुरुदेव श्री रामजीवन शास्त्री साहेब जी ने श्रद्धालुओं को सदगुरु कबीर के सामाजिक एवं आध्यात्मिक सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।[/caption]
इस अवसर पर महिला मंडल एवं भक्तजनों ने भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। नगर सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़े :-सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव का दूसरा दिवस भक्ति एवं अध्यात्म की गूंज के साथ सम्पन्न
अपने प्रवचन में पूज्य गुरुदेव श्री रामजीवन शास्त्री साहेब जी ने कहा कि 84 लाख योनियों में मनुष्य ही ऐसा प्राणी है, जिसके पास आत्मकल्याण और समाज परिवर्तन की क्षमता है।
इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ऐसे नियम अपनाने चाहिए, जो सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त करें।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य बीमार होता है, उसी प्रकार समाज भी अनेक सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से ग्रस्त हो जाता है।
यह भी पढ़े :-‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मिलेगा गांवों का आधार, दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू
सदगुरु कबीर साहेब ने अपने जीवनकाल में पाखंड, आडंबर, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। आज आवश्यकता है कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार किया जाए।