Thu, 22 Oct 2026 | 02:03:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शिव-पार्वती के दिव्य संवाद में गूंजा सांख्य दर्शन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 06, 2026 06:37 pm / Post views : 25

शिव-पार्वती के दिव्य संवाद में गूंजा सांख्य दर्शन, श्रद्धालु हुए भावविभोर
शेयर करें:

शिव महापुराण कथा: ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने प्रकृति और पुरुष के दिव्य रहस्यों का किया वर्णन

Seoni, 06 August 2026 सिवनी यशो:- स्मृति लॉन में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं ने ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म की अनुपम त्रिवेणी का अनुभव किया। कथा व्यास पूज्य ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य दार्शनिक संवाद का भावपूर्ण वर्णन करते हुए सांख्य दर्शन के गूढ़ सिद्धांतों को अत्यंत सरल और सहज भाषा में समझाया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

[caption id="attachment_49786" align="alignleft" width="300"]शिव महापुराण कथा में प्रवचन देते ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज सिवनी के स्मृति लॉन में शिव महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं को सांख्य दर्शन का सरल एवं भावपूर्ण विवेचन करते ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज।[/caption]

महाराज श्री ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि का प्रत्येक कार्य प्रकृति के माध्यम से ही संपन्न होता है। मनुष्य का चलना, बोलना, सोचना और सभी क्रियाएं प्रकृति के अधीन हैं, जबकि आत्मा इन सभी क्रियाओं से सर्वथा परे रहती है। यदि कोई स्वयं को ब्रह्म और प्रकृति से परे मानता है तो उस पर प्रकृति का कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए। यही गहन आध्यात्मिक संदेश भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य संवाद में निहित है।

शिव बिना शक्ति निर्गुण, शक्ति से ही प्रकट होता है सगुण स्वरूप

कथा के दौरान ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने बताया कि माता पार्वती सांख्य दर्शन के सिद्धांतों का प्रतिपादन करते हुए कहती हैं कि उनके बिना सृष्टि का कोई भी कार्य संभव नहीं है। भगवान शिव का सगुण स्वरूप भी शक्ति अर्थात प्रकृति के कारण ही प्रकट होता है। यदि शक्ति न हो तो शिव का स्वरूप निर्गुण ही रहता है। शिव और शक्ति का यह अद्वैत संबंध ही सृष्टि के संचालन का मूल आधार है तथा पुरुष और प्रकृति का यह समन्वय भारतीय दर्शन का शाश्वत सत्य है।

आत्मबोध की ओर ले जाता है यह दिव्य संवाद

महाराज श्री ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का यह संवाद केवल दार्शनिक चर्चा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए गहन आध्यात्मिक संदेश है। जब साधक प्रकृति और पुरुष के वास्तविक स्वरूप को समझ लेता है, तभी वह आत्मबोध और परम सत्य की अनुभूति की दिशा में अग्रसर होता है। यही शिव महापुराण का वास्तविक संदेश भी है।

भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी में डूब रहे श्रद्धालु

स्मृति लॉन में प्रतिदिन प्रवाहित हो रही श्री शिव महापुराण कथा श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का प्रकाश फैला रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महिमा का रसपान कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में उपस्थित होकर इस दिव्य ज्ञानगंगा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :-
गौ-तस्करों पर बड़ा एक्शन, कंटेनर से 23 गौवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार यूरिया नहीं मिलने से भड़के किसान, अमरवाड़ा में सड़क पर उतरे; अधिकारियों ने संभाली स्थिति MP कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, संगठन में होगा बड़ा बदलाव EXCLUSIVE | 322 पदों की मल्टीटास्क भर्ती में ‘मल्टीपल गेम’ का संदेह! चयन, तैनाती, वेतन और सरकारी भुगतान की पूरी व्यवस्था जांच के घेरे में  https://ramcharitmanas.info/collection/a-dialogue-between-lord-shiv-and-goddess-parvati/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष