गौ-तस्करों पर बड़ा एक्शन, कंटेनर से 23 गौवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर से नागपुर कत्लखाने ले जाए जा रहे थे गौवंश, 10 लाख रुपये का कंटेनर जब्त
कंटेनर से 23 गौवंश मुक्त, तीन गौ-तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख का वाहन जब्त
Seoni 05 August 2026
सिवनी यशो:- कोतवाली पुलिस ने गौ-वंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 23 गौवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 10 लाख रुपये कीमत का कंटेनर भी जब्त किया है। सभी गौवंश को सुरक्षित दयोदय जीवरक्षा संस्थान गौशाला, बीझावाड़ा भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर क्रमांक UP22AT9332 में गौवंश को अवैध रूप से भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जबलपुर-नागपुर फोरलेन स्थित छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
कंटेनर की तलाशी में 23 बैल रस्सियों से सींग, गर्दन और पैरों में बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गौवंश को सागर जिले के बीना बायपास क्षेत्र से खरीदकर नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने सभी 23 गौवंश को मुक्त कराकर दयोदय जीवरक्षा संस्थान गौशाला, बीझावाड़ा भेजा, जहां उनके चारा-पानी एवं देखभाल की व्यवस्था की गई। आरोपियों के विरुद्ध गौ-वंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- फारुख खां (32), निवासी रेवागंज, जिला राजगढ़ (म.प्र.)
- बाबू अली (27), निवासी पारसीपुरा, जिला रामपुर (उ.प्र.)
- रियाजुल (30), निवासी पारसीपुरा, जिला रामपुर (उ.प्र.)
जप्त संपत्ति
- कंटेनर क्रमांक UP22AT9332
- अनुमानित कीमत ₹10 लाख
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि जिले में गौ-वंश तस्करी और अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :-
शाही अंदाज में दिखे हर्रई के राजा और युवराज, जन्मदिन पर छाया राजसी वैभव
कल छिंदवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री, आज तैयारी परखेंगे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह
दतिया उपचुनाव की हार पर भाजपा का बड़ा एक्शन, पूरा जिला संगठन भंग
बेटियों की खास कैबिनेट से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल



