Wed, 21 Oct 2026 | 06:23:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

शालेय संभाग स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जबलपुर ने मारी बाजी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 08, 2026 10:59 pm / Post views : 11

शालेय संभाग स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जबलपुर ने मारी बाजी
शेयर करें:

शालेय संभाग स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जबलपुर प्रथम, छिंदवाड़ा दूसरे स्थान पर

chhindwara 08 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका स्केटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जबलपुर, छिंदवाड़ा, कटनी एवं नरसिंहपुर जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर जिले की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छिंदवाड़ा जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा।

अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा श्री डेहरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेश प्रसाद चौरिया, विद्यालय की प्रशासिका डॉ. विजया यादव, राजेश बोध सहित विभिन्न जिलों के खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजक विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

चार जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संभाग स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जबलपुर, छिंदवाड़ा, कटनी एवं नरसिंहपुर जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

विजेताओं को प्रदान किए गए मेडल

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजक विद्याभूमि पब्लिक स्कूल की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं विद्यालय परिवार द्वारा की गईं। प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले से सचिन कोमेजवार एवं असलम खान, जबलपुर से अजय मिश्रा, कटनी से सौरभ राजपूत तथा नरसिंहपुर से शोभाराम डेहरिया सहित विभिन्न जिलों के खेल पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार एवं खेल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़े :- बरघाट नगर परिषद वार्ड 6 का चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला, सुमेर सिंह सोलंकी बोले—सेवा संगठन के कार्यकर्ता का संस्कार सहकारी समिति कर्मचारियों पर FIR को लेकर महासंघ ने उठाए सवाल https://en.wikipedia.org/wiki/Figure_skating

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष