Wed, 21 Oct 2026 | 03:54:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

बाल सुधारालय सिवनी का औचक निरीक्षण, कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 23, 2026 09:35 pm / Post views : 192

बाल सुधारालय सिवनी का औचक निरीक्षण, कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश
शेयर करें:

सिवनी बाल सुधारालय निरीक्षण: कलेक्टर नेहा मीना और एसपी सुनील मेहता ने दिए निर्देश

Seoni 23 April 2026 सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार मेहता ने गुरुवार को बाल सुधारालय सिवनी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, बच्चों के कौशल उन्नयन एवं आजीविका गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और सुधारालय के वातावरण को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक बनाए रखने पर जोर दिया। [caption id="attachment_44703" align="aligncenter" width="300"]सिवनी बाल सुधारालय का औचक निरीक्षण: कलेक्टर नेहा मीना और एसपी सुनील मेहता ने दिए निर्देश सिवनी बाल सुधारालय निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करते कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक।[/caption]

बच्चों की प्रतिभा देख की सराहना

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन सुने तथा उनकी बनाई पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से भोजन, रहन-सहन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। यह भी पढ़े :- शासकीय विद्यालयों के बच्चों का भविष्य हमारी जिम्मेदारी: कलेक्टर नेहा मीना साथ ही निर्माणाधीन रेनोवेशन कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इस अवसर पर अधिकारियों ने परिसर में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उस ऐतिहासिक कक्ष का भी अवलोकन किया, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्हें रखा गया था। यह भी पढ़े :- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

“सुधारालय नई शुरुआत का मंच है” — कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी बाल सुधारालय निरीक्षण के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की परिस्थितियाँ व्यक्ति की परीक्षा अवश्य लेती हैं, लेकिन वही परिस्थितियाँ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करती हैं। [caption id="attachment_44702" align="aligncenter" width="300"]सिवनी बाल सुधारालय का औचक निरीक्षण: कलेक्टर नेहा मीना और एसपी सुनील मेहता ने दिए निर्देश सिवनी बाल सुधारालय निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करते कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक।[/caption] उन्होंने कहा कि सुधारालय में बिताया गया समय आत्मचिंतन, आत्म-सुधार और नए कौशल सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसका पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए।

“अनुशासन और सही दिशा से ही मिलेगी सफलता” — एसपी

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने सिवनी बाल सुधारालय निरीक्षण के दौरान ने बच्चों को अनुशासन, सही दिशा और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी। उन्होंने कहा कि गलती से सीखकर आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है। यह भी पढ़े :-महिला विरोधी चेहरा बेनकाब: संविधान संशोधन विधेयक रोककर विपक्ष ने नारी शक्ति का किया अपमान—शेषराव यादव

व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निर्देश

सिवनी बाल सुधारालय निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, बच्चों की पेंटिंग को बाजार उपलब्ध कराने तथा सिलाई प्रशिक्षण को व्यावहारिक स्वरूप देने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही अनुपयोगी संसाधनों की नीलामी, लाइब्रेरी में प्रेरक पुस्तकों की उपलब्धता और समय-समय पर प्रेरक सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। http://seoni.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260423N132&fontname=Mangal&LocID=44&pubdate=04/23/2026

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष