Tue, 20 Oct 2026 | 04:28:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में विशेष DLCC बैठक सम्पन्न, बैंकिंग व स्वरोजगार योजनाओं की गहन समीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 05, 2026 12:42 am / Post views : 344

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में विशेष DLCC बैठक सम्पन्न, बैंकिंग व स्वरोजगार योजनाओं की गहन समीक्षा
शेयर करें:

Seoni DLCC meeting के अंतर्गत कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई।

[ez-toc] सिवनी यशो:- | कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में 02 मार्च 2026 को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में विशेष डीएलसीसी (जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। [caption id="attachment_42416" align="alignnone" width="300"]seoni-dlcc-meeting-collector-sheetla-patle कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विशेष DLCC बैठक[/caption] बैठक में स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले क्रेडिट लिंकेज (CCL) की समीक्षा करते हुए एसआरएलएम अंतर्गत अधिकाधिक समूहों को बैंक ऋण से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। उद्यानिकी विभाग अंतर्गत PMFME योजना, मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन ऋण एवं मत्स्य केसीसी, पशुपालन विभाग की डेयरी केसीसी एवं डॉ. भीमराव कामधेनु योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी एवं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बिरसा मुंडा रोजगार योजना, डॉ. टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की समीक्षा की गई। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्रीमती पटले ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों एवं बैंकर्स को योजनावार लंबित प्रकरणों में त्वरित स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Seoni DLCC meeting में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की गई। बैंकर्स से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की गई तथा‌ समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस Seoni DLCC meeting में सभी विभागों एवं बैंकर्स को निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।
https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B1%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B3%C2%B0%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=01/05/2026

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें