Wed, 21 Oct 2026 | 09:34:58 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी स्पोर्ट्स लीग 2026: कबड्डी से एथलेटिक्स तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 06, 2026 09:50 pm / Post views : 20

सिवनी स्पोर्ट्स लीग 2026: कबड्डी से एथलेटिक्स तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
शेयर करें:

सिवनी स्पोर्ट्स लीग 2026: कबड्डी से एथलेटिक्स तक होंगी प्रतियोगिताएं

Seoni, 06 October 2026 सिवनी यशो:- जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सिवनी स्पोर्ट्स लीग 2026’ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें खेल विभाग सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिले में खेले जाने वाले इंडोर एवं आउटडोर खेलों तथा उनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रस्तावित खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्कूल-कॉलेज और छात्रावासों से चुनी जाएंगी खेल प्रतिभाएं

कलेक्टर ने खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के साथ ही खेल, जनजातीय कार्य और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों तथा अन्य स्थानों के खिलाड़ियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले की महिला खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिल सके।

कबड्डी, शतरंज, वॉलीबॉल सहित कई खेल होंगे शामिल

सिवनी स्पोर्ट्स लीग के तहत कबड्डी, शतरंज, वॉलीबॉल, जिमनास्टिक, फुटबॉल, बैडमिंटन, किक बॉक्सिंग, कराटे, मलखंब, योगासन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने इन प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के अधिक से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी रुचि के खेल में हिस्सा ले सकें।

उन्होंने खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों की अधिकतम सहभागिता के साथ भव्य, व्यवस्थित एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्टेट और नेशनल स्तर पर मिलेगा मौका

कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि सिवनी जिले में विभिन्न खेलों के प्रति लोगों में काफी रुचि है और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद हैं। उन्होंने खेल विभाग एवं प्रशिक्षकों से कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और संबंधित कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात भी कही।

खेल सिखाते हैं अनुशासन और टीम भावना

कलेक्टर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

उन्होंने खिलाड़ियों को मिलने वाले स्टेट एवं नेशनल स्तर के प्रमाण-पत्र और पदकों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि ये उपलब्धियां खिलाड़ियों की पहचान मजबूत करने के साथ ही नौकरी एवं उच्च स्तरीय संस्थाओं में प्रवेश के अवसरों में भी सहायक होती हैं।

इन अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में जिला खेल अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

सिवनी में 8 अक्टूबर से गूंजेगा अग्रसेन महोत्सव का उल्लास, 11 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा संबल योजना से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक राहत, अंत्येष्टि सहायता राशि वितरित नागपुर जा रही मरीज से भरी एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, एक की मौत; 4 घायल बाघ के हमले में मवेशी चराने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत https://www.facebook.com/share/p/1dW5AZXbMn/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष