Sun, 22 Nov 2026 | 08:55:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

नागपुर जा रही मरीज से भरी एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, एक की मौत; 4 घायल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 04, 2026 08:16 pm / Post views : 302

नागपुर जा रही मरीज से भरी एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, एक की मौत; 4 घायल
शेयर करें:

एंबुलेंस हादसा- नागपुर जा रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, एक की मौत

Seoni, 04 October 2026 कुरई/सिवनी यशो:- कुरई थाना क्षेत्र के NH-44 नागपुर रोड पर मेटेवानी चेकपोस्ट से करीब 200 मीटर पहले बीती रात करीब 3 बजे मरीज को नागपुर लेकर जा रही एंबुलेंस सामने चल रहे कंटेनर से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

मरीज को नागपुर ले जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस क्रमांक MP 09 AD 0984 मरीज को उपचार के लिए नागपुर लेकर जा रही थी। इसी दौरान मेटेवानी चेकपोस्ट के पास एंबुलेंस कंटेनर क्रमांक HR 55 AH 4186 से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

एक की मौत, चार घायल

कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कुरई अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान अभिषेक बघेल पिता हरिराम बघेल, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी कोतवाली क्षेत्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया।

एक घायल को नागपुर किया रेफर

हादसे में सतुपाल बघेल पिता मंगलप्रसाद बघेल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी कुदवारी, थाना बंडोल को गंभीर चोटें आने के कारण नागपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं राजा बघेल पिता द्वारका प्रसाद बघेल, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी मानेगांव का सिवनी में उपचार जारी है। एक अन्य घायल की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

कुरई पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना के बाद कुरई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा एंबुलेंस और कंटेनर की स्थिति तथा हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

नोट: उपलब्ध जानकारी के अनुसार मृतक की संख्या एक और घायलों की संख्या चार है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े :- 
चातुर्मास के बाद पहली बार सिवनी पधारेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज जिला अस्पताल से लैपटॉप चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा सेवा संकल्प अभियान: आष्टा में जनविश्वास एवं सेवा सेतु शिविर, मीना बिसेन और कमल मर्सकोले ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद ग्रामसभाओं ने लिया बाल विवाह के खात्मे का संकल्प, NIWCYD ने सरकार की पहल का किया स्वागत https://www.amarujala.com/delhi-ncr/noida/ambulance-collided-with-a-container-moving-ahead-noida-news-c-23-1-lko1064-68388-2025-07-15

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें