Wed, 21 Oct 2026 | 12:25:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आर.के. हनुमंते को कारण बताओ नोटिस

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 23, 2025 08:43 pm / Post views : 254

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आर.के. हनुमंते को कारण बताओ नोटिस
शेयर करें:

सिवनी डी-ग्रेड पर कलेक्टर का सख्त रुख

 Seoni 23 June 2025
सिवनी यशो:-  जिले में शासन की योजनाओं, शिकायत निवारण, और सार्वजनिक सेवाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन सख्त तेवर में दिखाई दे रहा है। सोमवार को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में हुई समय-सीमा बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्य में लापरवाही पर कार्यपालन यंत्री आर.के. हनुमंते को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन पर खराब प्रदर्शन, PWD हुआ डी-ग्रेड

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण की समीक्षा की। उन्होंने जानकारी दी कि जिले की समग्र स्थिति में सुधार हुआ है और जिला A ग्रेड की स्थिति में आ गया है। किन्तु लोक निर्माण विभाग का प्रदर्शन D ग्रेड में दर्ज हुआ, जिसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े :-सिवनी के 13 मिलर्स पर आपराधिक मामला दर्ज, गरीबों दें रहे थे जहर

समग्र ई-केवाईसी और राजस्व प्रकरणों पर निर्देश

बैठक के दौरान समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे असंतोषजनक बताया और सभी जनपद सीईओ व नगरपालिकाओं के सीएमओ को नोटिस देने के निर्देश दिए।

"सिवनी में कलेक्टर संस्कृति जैन की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक के दौरान विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारीगण"

राजस्व मामलों की अनुभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री, सीमांकन व अन्य लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

पेंशन/ग्रेच्युटी प्रकरणों में देरी पर नाराज़गी

कलेक्टर सुश्री जैन ने जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेज्युटी प्रकरणों के निराकरण में हो रही देरी पर गंभीरता जताई और प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।

खाद्यान्न वितरण एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती

आंगनवाड़ी केंद्रों, छात्रावासों व विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षा, जनजातीय कार्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए गए। साथ ही मैदानी अमले को भोजन की गुणवत्ता निरीक्षण के लिए भी निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़े :-<“सड़क घोटाले में ईमानदार अफसर का ट्रांसफर, भ्रष्टाचारियों का प्रमोशन – सिवनी में सिस्टम नंगा”/p>

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता पर फोकस

कलेक्टर ने खरीफ फसलों के लिए जिले में पर्याप्त खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। उन्होंने मूंग उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारने पर भी ज़ोर दिया।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा

बैठक में चल रहे धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ग्रामवार कैंपों के प्रचार-प्रसार और मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए।

 टिप्पणी:
प्रशासन की यह समीक्षा बैठक यह स्पष्ट करती है कि ज़मीनी कार्यों में कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसेवा में लापरवाही बरतने वाले विभागों को जवाबदेह बनाना सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष