Wed, 21 Oct 2026 | 12:34:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती: सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2026 09:58 pm / Post views : 31

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती: सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
शेयर करें:
सिवनी में स्कूल वाहनों की जांच: परिवहन विभाग की सख्ती, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पालन के निर्देश

Seoni, 17 July 2026 सिवनी यशो:-  जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल के नेतृत्व में टीएसआई आदित्य मिश्रा ने कई स्कूलों का भ्रमण कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पोद्दार स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, द रॉयल स्कूल एवं उदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधन को स्कूल वाहन सुरक्षा संबंधी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

🛑 विशेष टिप्पणी

केवल कागजी निर्देश नहीं, जमीनी जांच भी जरूरी

स्कूल वाहनों की सुरक्षा केवल दिशा-निर्देश जारी करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। ऑटो, वैन और स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका वैध पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र तथा निर्धारित क्षमता सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है।

✔ जांच के दौरान इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान जरूरी:वैध पंजीयन, फिटनेस, बीमा एवं परमिट की जांच।वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और निर्धारित क्षमता का पालन।चालक एवं परिचालक का चरित्र सत्यापन तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस।नियमों के उल्लंघन पर तत्काल चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई।
बच्चों की सुरक्षा कागजी औपचारिकताओं से नहीं, बल्कि नियमों के ईमानदार क्रियान्वयन और नियमित निरीक्षण से सुनिश्चित होगी।
चरित्र सत्यापन और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर

परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा वाहनों में निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

ऑटो चालकों को भी दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्रों के परिवहन में लगे ऑटो एवं अन्य वाहनों के चालकों को भी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।

अभिभावकों से भी की गई अपील

परिवहन विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहन चालक एवं परिचालक की जानकारी अवश्य रखें तथा वाहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नियमित निगरानी रखें।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल वाहन सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन की जांच के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। यदि किसी विद्यालय या वाहन संचालक द्वारा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़े :-
बारिश में पानी से बीमारी का खतरा! सिवनी में पीएचई अलर्ट, गांव-गांव हैंडपंप और कुओं में डाली जा रही क्लोरीन बच्चों की मांग पर फिर लौटी ‘बच्चा गैंग’! 17 जुलाई से छिंदवाड़ा के श्रीयांश सिनेमा में दोबारा होगी रिलीज ‘सुरक्षित बेटी, सशक्त भविष्य’ का संदेश: भोमा-छुई स्कूल में छात्राओं को बताए कानून और हेल्पलाइन नंबर आपदा से जंग के लिए तैयार हो रही ‘राहत सेना’! सिवनी में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-high-court-big-decision-regarding-school-bus-12-year-old-buses-will-not-run-on-road-know-more/articleshow/115992255.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष