Tue, 20 Oct 2026 | 01:28:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में गाया वन्दे मातरम्

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 25, 2026 09:09 pm / Post views : 58

एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में गाया वन्दे मातरम्
शेयर करें:

सिवनी में 1500 से अधिक लोगों ने एक स्वर में गाया वन्दे मातरम्

Seoni 25 September 2026 सिवनी यशो: - विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान दिल्ली द्वारा ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित एक समय, एक लय, एक स्वर में सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम के क्रम में सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। [caption id="attachment_52402" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में 1500 से अधिक विद्यार्थियों का सामूहिक वन्दे मातरम् गायन सिवनी के सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया।[/caption] विद्याभारती द्वारा देशभर के सरस्वती शिशु मंदिरों में 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे एक साथ वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज के विशाल प्रांगण में ठीक प्रातः 11 बजे एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। विशाल संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों द्वारा एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन किए जाने से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। आयोजन में अनुशासन और गरिमामय वातावरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। [caption id="attachment_52403" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में 1500 से अधिक विद्यार्थियों का सामूहिक वन्दे मातरम् गायन सिवनी के सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया।[/caption]

प्रमुख अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. ओमप्रकाश सरवैया, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं प्रथम साक्षी के रूप में डॉ. पंकज दुबे, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी मंचासीन रहे। संगीत विशेषज्ञ एवं साक्षी के रूप में नेत्रपाल दुबे, शिक्षक जमुनिया उपस्थित रहे। अन्य साक्षियों के रूप में आभा सिंह, प्राचार्य पीएम श्री शासकीय मठ कन्या स्कूल सिवनी, विकेश बिसेन, बीडीओ तथा सिवनी पोस्टमास्टर आर.एन. उपाध्याय मंचासीन रहे। [caption id="attachment_52404" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में 1500 से अधिक विद्यार्थियों का सामूहिक वन्दे मातरम् गायन सिवनी के सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया।[/caption] कार्यक्रम में विद्याभारती महाकोशल प्रांत के सहसचिव नितिन चौधरी, केशव शिक्षा समिति प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आशुतोष गौर, विद्याभारती जिला सचिव सिवनी विनीत अग्रवाल, भाजपा महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, पूर्व व्यवस्थापक कृष्णा साहू, प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ दिनेश शर्मा, विद्यालय कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, शासकीय अधिवक्ता नेतराम चौरसिया, समिति सदस्य रामसिंह सनोडिया एवं ईशान सिंह, व्याख्याता पी.पी. पाण्डे, डॉ. टी.आर. सनोडिया, खेल अधिकारी कमलेश टेंभरे, जिला कार्यवाहिका राष्ट्रसेविका समिति सोनू अग्रवाल, संतोष सूर्यवंशी, पत्रकार गोपाल चौरसिया, पार्थ ठाकरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र राव देशमुख, एल.पी. चौधरी, सुनील दुलानी, अपूर्व वर्मा, अरविन्द गार्वे, संजय दुबे, पार्षद राजकुमारी बरमैया, प्रसन्न जैन, पवन राय, अशोक बागवान, के.के. गहलोद, पदमा मालू, पत्रकार हरिओम सोनी, दैनिक भास्कर से विनोद सोनी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

आयोजन को सफल बनाने में आचार्य परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका

देशभक्ति से ओतप्रोत इस अनुशासित एवं गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय संयोजक कृष्णमुरारी दुबे, प्राथमिक विभाग संयोजक शिवांशु गठोरिया, सहसंयोजक कीर्ति ठाकुर एवं मनीषा तिवारी, समन्वयकर्ता प्रकाश गुप्ता तथा समस्त आचार्य परिवार ने लगातार परिश्रम कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन्दे मातरम् गायन के उपरांत मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी कीर्ति ठाकुर ने किया। विद्यालय मीडिया प्रभारी नरेन्द्र चौरसिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, नागरिकों, विद्यार्थियों एवं आचार्य परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :-
भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी जिले के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त मढ़ी में लगेगा जनविश्वास का बड़ा शिविर, 26 सितंबर को मौके पर सुलझेंगी ग्रामीणों की समस्याएं सिवनी में 26 सितंबर को होगा ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ का जिला स्तरीय महासंगम 21 साल बाद पुनः शुरू हुई परिवहन बस सेवा, अब खटारा नहीं दौड़ेंगी आधुनिक बसें https://www.livehindustan.com/national/story-celebrating-150-years-of-vande-mataram-collective-singing-at-saraswati-shishu-mandir-201790335992221.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें