सिवनी में 26 सितंबर को होगा ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ का जिला स्तरीय महासंगम
1585 शैक्षणिक संस्थानों से शुरू हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता अब जिला स्तर पर पहुंची, 372 प्रतिभागी दिखाएंगे अपने सपनों के भारत की तस्वीर
सिवनी में 26 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ जिला स्तरीय प्रतियोगिता
Seoni 25 September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान – “मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र” के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सिवनी जिले में व्यापक स्तर पर संचालित की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में एवं अभियान के जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर के मार्गदर्शन में जिले के अंतिम छोर तक स्थित 1585 शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिता का प्रथम चरण 19 सितंबर को संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में 21 सितंबर को प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में चित्रकला एवं भाषण दोनों विधाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता के तीसरे चरण में 22 सितंबर को जिले के 62 संकुल केंद्रों में उनके अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस चरण में दोनों विधाओं से प्रथम तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
26 सितंबर को एमएलबी स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता
जिला संयोजक नरेश सिंह राजपूत ने बताया कि ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 26 सितंबर, शनिवार को स्थानीय एमएलबी स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिताएं प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होंगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी 372 प्रतिभागियों को अपनी पूर्व में तैयार की गई चित्रकला के अतिरिक्त आयोजन स्थल पर चित्र तैयार करने के लिए ड्राइंग शीट एवं आवश्यक सामग्री साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए 5 निर्णायक दल गठित किए गए हैं। इन निर्णायक दलों के निर्णय के आधार पर चित्रकला एवं भाषण दोनों विधाओं में चयनित प्रथम तीन प्रतिभागियों का मंचीय प्रस्तुतिकरण दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
जिला स्तरीय आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी-बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, स्थायी आमंत्रित सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान चित्रकला एवं भाषण दोनों विधाओं में प्रथम तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी प्रतिभागियों का भी सम्मान किया जाएगा।
जिले के अंतिम छोर तक पहुंचा सेवा संकल्प का संदेश
जिला संयोजक नरेश सिंह राजपूत, सेवा संकल्प अभियान – “मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र”, शिक्षक प्रकोष्ठ, भाजपा जिला सिवनी, मध्यप्रदेश ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले के अंतिम छोर तक सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। 1585 शैक्षणिक संस्थानों से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की कल्पना को चित्र एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन के बाद चयनित प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को और व्यापक स्तर पर सामने लाया जाएगा।
यह भी पढ़े :-
भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी जिले के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त
सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी यात्रा का सिवनी जिले में वृहद कार्यक्रम एवं भव्य स्वागत
21 साल बाद पुनः शुरू हुई परिवहन बस सेवा, अब खटारा नहीं दौड़ेंगी आधुनिक बसें
मढ़ी में लगेगा जनविश्वास का बड़ा शिविर, 26 सितंबर को मौके पर सुलझेंगी ग्रामीणों की समस्याएं



