सिवनी नगर पालिका में गीता भवन को लेकर राजनीति तेज, पार्षद गोविंदी सैयाम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा पार्षद गोविंदी सैयाम ने कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप, गीता भवन और मंगल भवन बने राजनीतिक जंग का केंद्र
Seoni 04 September 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी में प्रस्तावित गीता भवन को लेकर राजनैतिक माहौल गरमा गया है। यह मुद्दा अब राजनीति की महाभारत का रूप ले चुका है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने हैं।
भाजपा पार्षद श्रीमती गोविंदी सैयाम ने कांग्रेस पार्षदों पर आरोप लगाया कि –
वे गीता भवन निर्माण को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, और कांग्रेस गीता भवन को लेकर राजनीति कर रही है ।
अब कांग्रेस विकास कार्यो में रोड़ा बनकर अपनी भड़ास निकाल रही है ।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के हर नगरीय निकाय में गीता भवन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है,
ताकि नागरिक भारतीय संस्कृति और धार्मिक साहित्य से परिचित हो सकें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को अध्ययन सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
गोविंदी सैयाम ने कहा कि कांग्रेस पार्षद यह भ्रम फैला रहे हैं कि –
उनकी परिषद ने रानी दुर्गावती वार्ड में गीता भवन का प्रस्ताव पारित किया था,
लेकिन वास्तविकता यह है कि उस प्रस्ताव में स्थल चयन का स्पष्ट उल्लेख ही नहीं था।
पूर्व अध्यक्ष शफीक खान के कार्यकाल में नगर पालिका की स्वामित्व वाली भूमि का चयन नहीं किया गया,
जिसके कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई।
उन्होंने बताया कि मौजूदा अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडीया के कार्यकाल में नगर पालिका की भूमि का चयन हुआ और गीता भवन निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए गए।
ऐसे में कांग्रेस पार्षदों का विरोध जनता को भ्रमित करने का प्रयास मात्र है।
सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की आवश्यकता
गोविंदी सैयाम ने यह भी कहा कि –
रानी दुर्गावती वार्ड के लोगों को गीता भवन से अलग एक सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की आवश्यकता है,
जहाँ धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजन हो सकें।
अध्यक्ष सनोडीया ने भी आश्वासन दिया है कि आगामी बैठक में मंगल भवन का प्रस्ताव लाया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर यह विवाद अब सिर्फ भवन निर्माण का नहीं रहा,
बल्कि इसे जनता “गीता भवन पर महाभारत” कह रही है।




One Comment