धर्मसिवनी

26 अगस्त को सिवनी जिले में मनाया जायेगा ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी का जन्म उत्सव

बरघाट नगर में ब्राह्मण समाज और हिंगलाज सेना के तत्वावधान में होगा आयोजन

सिवनी/बरघाट। सनातन धर्म के महान संत, जगतगुरु शंकराचार्य ब्रम्हलीन स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का जन्म उत्सव इस वर्ष 26 अगस्त 2025, मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जायेगा।

सर्ववर्गीय ब्राह्मण समाज बरघाट एवं हिंगलाज सेना बरघाट के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन शांति नगर स्थित मंगल भवन में किया जाएगा।

अध्यक्ष राजेश उपाध्याय और संगठन मंत्री संजय तिवारी ने जानकारी दी कि पूज्य गुरुदेव का जन्म हरतालिका के दिन सिवनी जिले के दिघोरी ग्राम में हुआ था।

26 अगस्त को सिवनी जिले में मनाया जायेगा ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी का जन्म उत्सव - Seoni News

स्वरूपानंद सरस्वती जी ने जीवन भर सनातन धर्म की रक्षा, नारी सम्मान और समाज में नशा मुक्ति के लिए कार्य किया।

इसी उद्देश्य से उन्होंने हिंगलाज सेना की स्थापना की, जो आज भी समाज सेवा में सक्रिय है।

कार्यक्रम का समय

  • तिथि : 26 अगस्त 2025 (मंगलवार)
  • समय : प्रातः 11 बजे से
  • स्थान : सर्ववर्गीय ब्राह्मण समाज मंगल भवन, शांति नगर, बरघाट (सिवनी)

पूजन एवं आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

विशेष अपील

महिला शाखा की ममता अनिल पाठक, प्रीति मिश्रा, सोनाक्षी शर्मा, गायत्री पांडे, निधि उपाध्याय सहित बालकृष्ण शर्मा, विजय दुबे, संदीप मिश्रा और समस्त हिंगलाज सेना कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है ।

और कहा है कि श्रद्धालु अपने परिवार सहित इस आयोजन में उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button