मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
नगर में धूमधाम से मनाया गया महाराणा प्रताप का 484 वां जन्मोत्सव
छपारा यशो:- नगर में 9 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) का 484 वां जन्मोत्सव समारोह (birthday celebration) धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर दो बजे छपारा खुर्द के समीप ग्राम देवरी कलां मार्ग स्थित क्षत्रिय राजपूताना मंगल भवन के नवनिर्मित प्रवेशद्वार के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह ( Kewalari MLA Rajneesh Harvansh Singh) और राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर जयकेश सिंह ने पूजन एवं मंगल भवन प्रांगण स्थित महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित कर किया । जिसके बाद नगर के कृषि उपज मंडी परिसर के परिसर में मुख्य अतिथियों ने केसरिया ध्वज ध्वजारोहण किया एवं मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
मंचासीन आमंत्रित अतिथियों एवं क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा वीर महाराणा प्रताप की जीवनी पर क्रमश: संबोधन हुआ । जिसके उपरांत नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की सजीव झांकियो के साथ पंक्तियां में सभी स्वजातीय जनों ने निकाली शोभायात्रा का आत्मीय नगर के सभी सामाजिक जनों द्वारा स्वागत नगर में जगह जगह ठंडा पानी एवं शीतल पेय से किया गया । शोभायात्रा नगर के कार्यक्रम स्थल से आरंभ होकर नगर के झंडा चौक से वापस होते हुए कृषि उपज मंडी परिसर पर समाप्त हुई और जन्मोत्सव सामारोह का समापन किया गया।







