महावीर जयंती 2026: नितेश गोयल बने संयोजक
चंदन जैन व शांतनु चौधरी सह-संयोजक नियुक्त
महावीर जयंती 2026
महावीर जयंती के संयोजक बने नितेश गोयल
चंदन जैन एवं शांतनु चौधरी को सौंपी गई सह-संयोजक की जिम्मेदारी
विषय सूची
- महावीर जयंती 2026 की पृष्ठभूमि
- श्री बड़े जैन मंदिर में हुई बैठक
- आयोजन समिति का गठन
- महावीर जयंती का धार्मिक महत्व
सिवनी यशो:- भारतीय संस्कृति में चैत्र मास को अत्यंत पावन माना गया है। यह मास प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव,
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी एवं
बजरंगबली श्रीहनुमान के जन्मोत्सव को समर्पित है।
इसी पावन परंपरा के अंतर्गत चैत्र कृष्ण नवमी को भगवान श्री ऋषभदेव का तथा चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।
महावीर जयंती 2026 को लेकर जैन समाज में उत्साह देखा जा रहा है।

इन आयोजनों को भव्य स्वरूप देने के लिए जैन समाज द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
महावीर जयंती 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक श्री बड़े जैन मंदिर में हुई बैठक
विगत दिनों श्री दिगम्बर जैन जनरल पंचायत की बैठक श्री बड़े जैन मंदिर में आयोजित की गई।
बैठक में महावीर जयंती की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
जिसमें सर्वसम्मति से गोयल कंप्यूटर के संचालक श्री नितेश गोयल को महावीर जयंती समारोह का संयोजक मनोनीत किया गया।
वहीं चंदन जैन एवं शांतनु चौधरी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संयोजक नियुक्त होने के पश्चात नितेश गोयल द्वारा समाज के सभी वर्गों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयोजनों के प्रभारी तय करते हुए महावीर जयंती आयोजन समिति का गठन किया गया।
महावीर जयंती 2026 गठन के अवसर पर जनरल सेक्रेटरी पारस जैन द्वारा महावीर जयंती से संबंधित आवश्यक रजिस्टर, फाइल एवं अन्य दस्तावेज संयोजक मंडल को सौंपे गए।
समाजजनों की शुभकामनाएं
उपस्थित समाजजनों ने संयोजक नितेश गोयल, सह-संयोजक चंदन जैन, शांतनु चौधरी एवं पूरी समिति को महावीर जयंती 2026 के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
यह पढ़ें:- भगवान महावीर के जीवन और संदेशों के बारे में अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया पर उपलब्ध विवरण देखा जा सकता है।



