छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

गौ प्रतिष्ठा के लिए दो करोड़ आहुति से महाकुंभ में महायज्ञ 

Chhindwara 08 February 2025
 छिंदवाड़ा यशो:-  सर्वविदित है कि प्रयागराज में चल रहे हैं महाकुंभ में गौ प्रतिष्ठान हेतु 1100 विद्वानों के माध्यम से 324 कुंडो मे दो करोड़ आहुतियां से गौ माता को प्रतिष्ठा मिले गौ माता राष्ट्र माता बने इस हेतु महायज्ञ का आयोजन चल रहा है इसके मुख्य संरक्षक एवं सानिध्य श्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती जी एवं द्वारका पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती  महाराज जी  ने सेक्टर 19 में यह आयोजन चल रहा है देश भर के गो भक्ति  एवं छिंदवाड़ा जिले  का प्रतिनिधित्व कर रहे।
 राहुल साहू जी गो सांसद एवं पंडित राजेश शर्मा स्वदेशी गो प्रतिनिधि ने बताया कि वहां छिंदवाड़ा जिले के हजारों गो भक्तों ने पहुंचकर वहां आहुतियां अर्पित की एवं संकल्प अग्नि देवता से प्रार्थना की गौ माता राष्ट्र माता  बनवाने  एवं गो हत्या  प्रतिबंध लगाने के लिए  सरकार के प्रतिनिधियों को सद्बुद्धि आवे एव  शीघ्र गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करेंने के लिए अग्नि देवता के माध्यम से उन्हें 2 करोड़ आहुतियां अर्पित की जा रही है सभी राजनीतिक को सद्बुद्धि आवे एवं अति शीघ्र गौ माता राष्ट्र माता बने इसके लिए यहां 2 करोड़ आहुतियां  दी  जा रही है यह महायज्ञ 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2025 तक चलेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button