सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा नाग का वार्ड-वार्ड में सम्मान, महिलाओं ने दिया स्नेह और आशीर्वाद

नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को नई मजबूती मिलने की जताई उम्मीद

Seoni 14 July 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा नाग के सम्मान का सिलसिला जिलेभर में लगातार जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के बाद जिले में हर्ष का वातावरण है। नगर के विभिन्न वार्डों में महिला मंडलों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- मंडला में बारिश के दौरान नौका संचालन और फिशिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

इसी क्रम में तिलक वार्ड, किदवई वार्ड एवं गंगानगर के महिला मंडलों ने श्रीमती निशा नाग का आत्मीय स्वागत कर पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती निशा नाग ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि उन्हें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर जो स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मिल रहा है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़े :- कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत

उन्होंने सभी मातृशक्ति एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और संगठन विस्तार के लिए सभी बहनों के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-सिवनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं निशा नाग, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

महिला मंडल की रही गरिमामयी उपस्थिति

सम्मान समारोह में मंडल की वरिष्ठ सदस्य शशि कार्तिकेय, माया दुबे, अहिल्या राय, अनीता कोटे सहित ज्योति, रेखा, सरिता, सबिता, निर्मला, कंचन, अनीता, अनुजा, कविता, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी, वर्षा, पदमा, सीमा, गीता, प्रमिला, शकुन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने श्रीमती निशा नाग को पुष्पहार पहनाकर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

https://up.bjp.org/hi/state-pressreleases/bhaarataiya-janataa-paaratai-kai-sabasae-badai-sakatai-usakaa-samarapaita

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button