WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

राष्ट्रीय कार्यक्रम शौर्य का सम्मान को देख नम हुई मेजर जनरल जीडी. बक्शी की आँखें

इस कार्यक्रम में आकर मैं अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ – जीडी बक्शी
अपनी पत्नी सुनीता बक्शी सहित पधारे थे बक्शी।

 


सिवनी यशो:- सिवनी नगर के हृदय स्थल शुक्रवारी चौक में राष्ट्रीय कार्यक्रम शौर्य का सम्मान संपन्न किया गया यह कार्यक्रम विगत 15 वर्षों से 26 /11 आतंकी हमले की बरसी के रूप में सिवनी के हृदय स्थल शुक्रवारी चौक में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इस कार्यक्रम को चुनावी दौर के चलते एक माह विलंब से आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मेजर जनरल जीडी बक्शी रक्षा विशेषज्ञ भारत एवं विंग कमांडर अफराज जी की गरिमा में उपस्थिति रही।

 


मेजर जनरल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मातृशक्ति संगठन एवं समस्त नागरिकों का में आभार व्यक्त करता हूं जो कि देश के शहीदों एवं परिजनों एवं सेना के जवानों को इतना मान सम्मान देते हैं यह संगठन विगत 15 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन करते चला आ रहा है मैं संगठन की संस्थापिका सीमा चौहान का आभार व्यक्त करता हूं कि जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया मैंने आज तक ऐसा कार्यक्रम नहीं देखा सिवनी आकर मैं अपने आप को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं ।
मेजर जनरल बक्शी ने उनके द्वारा किये गए अनेकों एन्टी टेरीरिस्ट ऑपरेशन के बारे में आमजन को सुनाया। बक्शी जी ने कहा शहीद परिवार अपनी समस्याओं को मातृ शक्ति संगठन तक मैं उन समस्याओं के निराकरण के लिए रक्षा मंत्रालय तक संगठन के साथ रहूंगा।

 


उनकी ओजस्वी वाणी के उद्बोधन ने आमजन को भारत माता की जय के जयकारे लगाने को विवश कर दिया।
राष्ट्रीय कार्यक्रम शौर्य का सम्मान में 20 राज्यों से शहीदों के परिवारों को आमंत्रित किया गया था जिसमें अमर शहीद सुशील कुमार हरियाणा दिनकर नाले महाराष्ट्र निजामुद्दीन अंसारी पंजाब डेविड मालनून मणिपुर प्रभु सहायक की झारखंड पंकज राठौर हरियाणा कर्मवीर सिंह बनाकर मध्य प्रदेश सौरभ शेख गुजरात सतीश कुमार राजस्थान बाबू साहब खुद बंद कर्नाटक गंगाधर पश्चिम बंगाल कालेश्वर नेम छत्तीसगढ़ अशोक कुमार बिहार अक्षय गावते महाराष्ट् सभी का सम्मान किया गया।
सिवनी जिले से उत्क्रष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल जिसमें सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ठाकुर आरक्षक कमलेश रहना डाले प्रधान आरक्षक महेंद्र पद्धति आरक्षक मोहसिन आजमी आरक्षक महेश ठाकरे आरक्षक महेश कोराम का भी सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनटीपीसी प्रमुख विजय श्रीवास्तव संजय मालू श्रीमती शेफाली अभय दी निगम राज बहादुर सिंह चौहान प्रॉपर्टी डीलर पवन मेहंदी दत्त समाजसेवी प्रोफेसर अरविंद चौरसिया सतीश तिवारी थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मिक नवजीवन पवार सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यूथ विंग के द्वारा कार्यक्रम में फौजी के परिवार के परिदृश्य को दिखाती हुई एक नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें दिखाया गया की फौजी के परिवार में भी कितनी समस्याएं होती हैं जवान के शहीद होने वाले हृदय को देखते ही उपस्थित नागरिकों की आंखों में आंसू आ गए। कार्यक्रम में शहीदों से जुड़ी हुई प्रश्नोत्तरी भी रखी गई जिसमें सीमा चौहान द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उपस्थित नागरिकों ने उत्तर दिया उन्हें भी मंच पर स्वयं की रक्षा के लिए हेलमेट उपहार दिया गया कार्यक्रम में विग कमांडर मोहम्मद अल्फाज द्वारा उपस्थित सभी सहित परिवार जनों को राशि चेक के रूप में प्रदान की गई कार्यक्रम को भव्य बनाने में मातृशक्ति संगठन एवं यूथ विंग समर्पण युवा संगठन का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती सीमा चौहान आराधना राजपूत शुभम परमार द्वारा किया गया । हनी गुप्ता एवं संजय प्रताप सिंह द्वारा देश भक्ति के गीतों का शमा बांधा गया।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी छुट्टियां बचाकर रखे फौजी भाई भी देश की सरहदों से आकर शामिल हुए जिनका बक्शी के द्वारा हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में नागरिक देर रात्रि तक उपस्थित रहे। & आर्मी टीम की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम को गौतम डिजिटल के लाइव प्रसारण से जिले सहित संपूर्ण भारत में लाखों की संख्या में व्हाट्सएप एवं यू ट्यूब के माध्यम से अपने घर बैठे देखा गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संजय सोनी द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!