Tue, 10 Nov 2026 | 03:11:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा मैगजीन लाइसेंस धारकों की बैठक आयोजित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 31, 2025 11:01 am / Post views : 426

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा मैगजीन लाइसेंस धारकों की बैठक आयोजित
शेयर करें:
मंडला, 28 अक्टूबर 2025 मंडला यशो :- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में जिले के सभी मैगजीन लाइसेंस धारकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विस्फोटक नियम 2008 और पेट्रोलियम एवं सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन को सुनिश्चित करना था। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी लाइसेंसधारकों को सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रावधानों का कठोरता से अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडला जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए विस्फोटकों के भंडारण, क्रय-विक्रय और परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता आवश्यक है।

🔹 पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:

विस्फोटक नियम 2008 एवं PESO गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाए। मैगजीन संचालन एवं विस्फोटक भंडारण कार्य निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार किया जाए। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से विस्फोटकों के परिवहन में विशेष सावधानी बरती जाए। किसी अनधिकृत व्यक्ति को विस्फोटक सामग्री देने या हस्तांतरित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी मैगजीन संचालक अपने गोदामों का नियमित निरीक्षण स्वयं करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। बैठक में सभी मैगजीन धारकों की अनुज्ञप्तियों (लाइसेंस) का सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मैगजीन संचालक समय-समय पर स्वयं जांच करें और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव करें।

 बैठक में उपस्थित मैगजीन संचालक:

संदीप गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, सीता गुप्ता, अदनान कपाड़िया, नितिन खासकलम, हजिन्दर सिंह गुजराल मैगजीन प्रबंधक (मैनेजर): राज पाठक, प्रदीप झारिया, शिव मिलन झारिया https://prgi.gov.in/hi/guidelines/title-registration

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष