धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

बंडोल के कात्यायनी माता मंदिर में पूजन करने से होते हैं विवाह

षष्ठी पर हो रहा विशेष पूजन

सिवनी यशो:- जिले के बंडोल ग्राम में स्थित कात्यायनी माता मंदिर में आज नवरात्रि की षष्ठी पर शादी-विवाह, संतान और कुंडली दोष दूर करने के लिए भक्त मन्नत लेकर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के लोगो ने बताया की बंडोल में षष्ठी कात्यायनी देवी का अलौकिक और प्रतापी मंदिर है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने की थी। जिसका अलग ही आध्यात्मिक महत्व है। श्रद्धालु नवरात्रि में इस मंदिर में कलश स्थापित करते हैं। यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। बंडोल के इस मंदिर में वैसे तो सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन नवरात्रि में तो मेले जैसा माहौल रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में देश-विदेश के लोग शामिल रहते हैं। मान्यता है की जिन युवक युवतियों की शादी नही हो रही हो तो आज के दिन पूजन करने से विघ्न बाधा दूर हो जाती है। शादी-विवाह, संतान और कुंडली दोष दूर करने के लिए नवरात्रि की षष्ठी पर भक्त मन्नत लेकर यहां आते हैं। पूजा के बाद कात्यायनी देवी की मूर्ति का श्रृंगार कराते हैं। मनोकामना पूरी होने पर वो नवरात्रि में यहां आते हैं और मंदिर में ज्योति कलश स्थापित करते हैं। आज जिले भर से बड़ी संख्या में लोग कात्यायनी माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!