छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी
सरस्वती शिशु उच्चतर विद्यालय में गणित दिवस मनाया गया
सिवनी यशो:-सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में महान गणितज्ञ श्री रामानुजन जी की जयंती गणित दिवस के रूप में मनाई गई, इस अवसर पर उनके श्री रामानुजन जी चित्र के समक्ष संस्था के गणिताचार्य श्री अर्जुन बघेल, नरेंद्र चौरसिया, कृष्ण मुरारी दुबे ने दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत संस्था के भैया बहनों ने उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री रामानुजन जी संख्या की महत्ता भी बताई गई। किस प्रकार अपने जीवन की कठिनाइयों से संघर्ष करते हुए, उन्होंने गणित के क्षेत्र में महान उपलब्धियां हासिल की इस विषय पर आचार्य परिवार ने प्रकाश डाला।



